फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS : विस में हुआ ऐसा हंगामा कि दर्शक भी रह गए हैरान

Tue, 04 Aug 2015 09:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Aug 2015 09:00 AM IST
विज्ञापन

PICS : विस में हुआ ऐसा हंगामा कि दर्शक भी रह गए हैरान

PICS: Vis was a commotion in the audience were left shocked

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को हंगामे के बीच फरवरी, 2013 के बाद से महिलाओं के खिलाफ हिंसा, यौन शोषण, स्टॉकिंग, अभद्र छेड़छाड़ की शिकायतों के अंजाम की पड़ताल के लिए जांच आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। भाजपा ने संविधान और अधिकार के खिलाफ बताकर हंगामा भी किया।

PICS : विस में हुआ ऐसा हंगामा कि दर्शक भी रह गए हैरान

PICS: Vis was a commotion in the audience were left shocked

ओपी शर्मा ने कागज उड़ाए और मुख्यमंत्री को बिना पढ़ा लिखा बताया। सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय आयोग छह प्वाइंट जांच करके सिफारिश सरकार को देगा।  मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों के कल्याण के लिए सुझाव का प्वाइंट भी संशोधन में जुड़वाया है।

PICS : विस में हुआ ऐसा हंगामा कि दर्शक भी रह गए हैरान

PICS: Vis was a commotion in the audience were left shocked

मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में बैठी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं तो फिर बाकी कैसे करेंगे। विशेष सत्र गर्व की बात नहीं है, महिलाएं सुरक्षित होतीं तो सत्र की जरूरत नहीं पड़ती। आयोग महिलाओं से ऐसी शिकायतें मांगेगा, जिस पर कार्रवाई नहीं हुई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार ने प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS : विस में हुआ ऐसा हंगामा कि दर्शक भी रह गए हैरान

PICS: Vis was a commotion in the audience were left shocked

राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और गंभीर स्थिति से निपटने में संबंधित एजेंसी की उदासीनता और असमर्थता को आधार बनाकर जांच आयोग अधिनियम, 1952 की धारा 3 के अनुसार जांच आयोग गठन का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद अलका लांबा, भावना गौड़, वंदना कुमारी, राखी बिडलान, सरिता सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय, कपिल मिश्रा ने भी भाजपा, केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और पुलिस पर हमले किए।

विज्ञापन

PICS : विस में हुआ ऐसा हंगामा कि दर्शक भी रह गए हैरान

PICS: Vis was a commotion in the audience were left shocked

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोई काम करना चाहते हैं तो केंद्र या उपराज्यपाल कह देते हैं संविधान में अधिकार नहीं। हम मानते हैं कि पुलिस हमारे पास नहीं लेकिन संविधान के हिसाब से आईपीसी, सीआरपीसी हमारे पास है। ये विरोधी संविधान नहीं पढ़ते। जब घर में कुछ होगा तब संविधान पढ़ेंगे।  ये भी कहा कि आयोग में हम सिर्फ दिल्ली पुलिस की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि दिल्ली सरकार का एसडीएम अगर महिलाओं की शिकायत की अनदेखी की है तो उसकी भी जांच होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed