Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transformer will be installed at the Bawana substation

Delhi NCR News: बवाना सब स्टेशन में लगेगा 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति में होगा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
-बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए 33 केवी और 11 केवी के उपकरण लगाने की तैयारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बवाना स्थित 400 केवी सब स्टेशन 85 लाख रुपये की लागत से नए उपकरण लगाए जाएंगे। इसके तहत 33 केवी के उपकरणों के साथ 1000 केवीए क्षमता का वितरण ट्रांसफार्मर और 11 केवी के उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति क्षमता बढ़ेगी। इसका फायदा आसपास के बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकेगा।

दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड की ओर से आमंत्रित टेंडर परियोजना में 220/33/11 केवी क्षमता वाले 100 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर की तीसरी वाइंडिंग (टर्शियरी वाइंडिंग) को लोड देने के लिए जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए 33 केवी का आइसोलेटर, तीन करंट ट्रांसफार्मर (सीटी), 630 एम्पियर का एसएफ-6 सर्किट ब्रेकर और कंट्रोल एवं रिले सुरक्षा प्रणाली स्थापित की जाएगी। इस काम की लागत 85 लाख 30 हजार 54 रुपये रखी गई है। इसके अलावा 11 केवी के तीन पोटेंशियल ट्रांसफार्मर, तीन सर्ज अरेस्टर, 415 वोल्ट का मुख्य स्विच बोर्ड और 33 केवी का टर्मिनल कियोस्क भी लगाया जाएगा। उपकरणों को जोड़ने के लिए बिजली केबल, कंट्रोल केबल, स्टील सपोर्ट स्ट्रक्चर और अर्थिंग व्यवस्था का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



घरों को बिजली आपूर्ति में मिल सकती है मदद

परियोजना में 1000 केवीए क्षमता का वितरण ट्रांसफार्मर भी लगाया जाना है। इसकी क्षमता के आधार पर सैकड़ों घरों की बिजली जरूरत पूरी करने में मदद मिल सकती है। इससे संबंधित बिजली नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने की क्षमता विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपूर्ति, स्थापना, जांच और शुरू करने तक की जिम्मेदारी
पूरे काम को टर्नकी आधार पर पूरा किया जाएगा। यानी ठेकेदार उपकरणों की आपूर्ति, स्थापना, जांच और उन्हें चालू करने तक की जिम्मेदारी संभालेगा। इसके तहत सभी जरूरी उपकरणों के साथ संबंधित सिविल निर्माण कार्य भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed