{"_id":"6b0308699e497f0b770dc3c8","slug":"nepals-pm-to-visit-rajghat-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164410-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नेपाल के पीएम पहुंचेंगे राजघाट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नेपाल के पीएम पहुंचेंगे राजघाट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आज राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सुबह 10 से 11 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था की है। इस दौरान मध्य दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। जरूरत के अनुसार यातायात को नियंत्रित करने के साथ डायवर्जन भी लागू किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर पर वाहनों को नियंत्रित या दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है। इस दौरान भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक, रिंग रोड पर शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक और आसफ अली रोड पर दिल्ली गेट से नेताजी सुभाष मार्ग तक यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। इसके अलावा शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग, गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाइपास तक भी यातायात पर असर पड़ सकता है।ट