{"_id":"5f2fb4418ebc3e3cbd1060ad","slug":"peeragarhi-12-years-old-girl-brutally-assaulted-in-delhi-accused-arrested-later","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी को रात भर नहीं आई थी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने के बाद आरोपी को रात भर नहीं आई थी नींद
Sun, 09 Aug 2020 03:23 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 09 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
पीरागढ़ी दुष्कर्म कांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में 12 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या के प्रयास के आरोपी कृष्ण कुमार ने घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर मास्क उतारा था। इसके बाद आरोपी ने एक दुकान पर चाय पी, फिर घर के लिए निकल गया। पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए करीब पांच किलोमीटर के एरिया में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पांच फुटेज में सुराग मिलने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी जिला पुलिस आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार बयान बदल रहा है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता के घर की तलाशी ली। वहां से उसे 200 रुपये मिले।
पीड़िता के पिता से मिले केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार घर पहुंचने के बाद आरोपी पहले नहाया। आरोपी को अहसास था कि उसके हमले से लड़की की मौत हो गई है। इस बात से उसे रातभर नींद नहीं आई। कृष्ण को पता था कि पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी होगी। इसलिए आरोपी ने अपने कई जानकारों से पूछताछ कर पुलिस की मूवमेंट का भी पता लगाने का प्रयास किया। डर की वजह से आरोपी ने फोन भी इस्तेमाल कम ही किया। लेकिन 48 घंटों के भीतर ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। लड़की की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस में तफ्तीश में उसका बयान बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की छानबीन के दौरान पुलिस की एक टीम आरोपी को शनिवार को बच्ची के घर लेकर पहुंची। वहां आरोपी से क्राइम सीन के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काफी पहले से अपराध करते रहने की वजह से उसे पुलिस को गुमराह करने के दांव-पेच आते हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की छानबीन के दौरान पुलिस की एक टीम आरोपी को शनिवार को बच्ची के घर लेकर पहुंची। वहां आरोपी से क्राइम सीन के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काफी पहले से अपराध करते रहने की वजह से उसे पुलिस को गुमराह करने के दांव-पेच आते हैं।
विज्ञापन
मासूम के परिवार से मिली स्वाति मालीवाल
- फोटो : अमर उजाला
वह बार-बार बयान बदल रहा है। आरोपी ने बताया है कि वारदात के समय वह बुरी तरह नशे की हालत में था। उसे नशे के लिए रुपयों की जरूरत थी। वह चोरी के इरादे से लड़की के घर में घुसा। विरोध करने पर उसने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात के बाद उसने क्या-क्या किया और वह किन-किन लोगों के संपर्क में रहा।