फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलित परिवार को गांव से निकलने का पंचायती फरमान, नहीं माने तो थूककर कहा-चाटो, रेप की भी दी धमकी

Thu, 28 Jun 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा(बुलंदशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा(बुलंदशहर) Updated Thu, 28 Jun 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
panchayat gives punishment of spit and swallow for marrying woman of other community in bulandshahr
panchayat

यूपी के एक गांव की पंचायत ने एक दलित परिवार को ऐसी सजा सुनाई है, जिसे सुनकर आपको यकीन हो जाएगा कि, समय इतना बदलने के बावजूद देश के कुछ इलाकों में लोगों की सोच आज भी वही रुढ़िवादी ही है।

panchayat gives punishment of spit and swallow for marrying woman of other community in bulandshahr
panchayat

दरअसल यूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करने वाले दलित युवक के परिजनों को बुलाकर पंचायत ने गांव से निकलने का फरमान सुना दिया। आरोप है कि पंचायत की बात न मानने पर उनके साथ मारपीट गई और थूककर चटवाया गया। साथ ही घर की महिलाओं से रेप करने तक की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

panchayat gives punishment of spit and swallow for marrying woman of other community in bulandshahr
panchayat

जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि उनके बेटे ने दूसरे समुदाय की युवती से शादी कर ली। इसके बाद से दलित समाज का होने के कारण गांव के लोग रंजिश मानने लगे। आरोप है कि मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने मिलकर एक पंचायत बुलाई। पंचायत में परिवार के लोगों को हमेशा-हमेशा के लिए गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
panchayat gives punishment of spit and swallow for marrying woman of other community in bulandshahr
panchayat

पीड़ित और उसके भाई ने ऐसा करने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की गई और थूककर सबके सामने चाटने को कहा गया। आरोप है कि पंचायत में मौजूद लोगों ने परिवार की महिलाओं से रेप करने की धमकी तक दी।

विज्ञापन
panchayat gives punishment of spit and swallow for marrying woman of other community in bulandshahr
यूपी पुलिस

साथ ही पीड़ित के खेत और मकान पर कब्जा करने की बात कही। गांव के ही कुछ लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पीड़ित परिवार की जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ खुर्जा जगदीश चंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed