पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में मंगलवार रात हुई वारदात से पूरी राजधानी दहल गई है। चौहरे हत्याकांड के आरोपी केशव ने जिस बेरहमी से अपने माता-पिता, बहन व दादी की गला रेतकर हत्या की है, उससे हर कोई सोचने पर मजबूर है कि आखिर कैसे कोई अपना इस तरह की दरिंदगी कर सकता है। केशव ने बाथरूम में माता-पिता को बेरहमी से मार डाला। वहीं उसकी बहन की लाश कमरे में फर्श पर पड़ी थी और दादी का शव बिस्तर पर पड़ा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने परिजनों की हत्या की योजना पहले से बना रखी थी। इसके लिए आरोपी ने बड़े चाकू का भी इंतजाम किया था।
पालम चौहरा हत्याकांड: बिस्तर पर दादी का शव, कमरे में बहन और बाथरूम में मां-पिता की लाश, बारी-बारी सबकी ली जान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन