दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट पर रविवार रात बाइक टच हो जाने पर कार सवारों ने बाइक सवार स्क्रैप डीलर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। कार सवार से विवाद के दौरान कार और पीछे स्कूटी पर मौजूद पांच आरोपियों ने पीड़ित की रॉड और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। (सभी तस्वीरें: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली)
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
आरोप है कि इस दौरान पास ही में पिकेट पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। पीड़ित को जख्मी अवस्था में लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार वालों ने सोमवार सुबह से तुर्कमान गेट पर जाम लगा दिया था। जिससे मध्य दिल्ली का यातायात ठप हो गया। लोगों में इस बात का गुस्सा था कि क्षेत्र के विधायक व मंत्री आसिम के पोस्टर पर आरोपी दिख रहे थे।
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
हादसे के बाद पीड़ित के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के घर के आस पास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और छह बाइकों में आग लगा दी। देर रात पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और मृतक के बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्लीः रोडरेज में हत्या के बाद बवाल, तस्वीरें
शाहनवाज की पिटाई के दौरान उसके दोनों बेटे मौके पर मौजूद थे। बड़ा बेटा फहद अमीन पहलवान के सामने पिता को नहीं पिटने की गुहार लगा रहा था। लेकिन, आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। फिर फहद तुर्कमान गेट पुलिस चौकी की ओर भागा।