केजरीवाल के कार्यक्रम में दिखा VVIP कल्चर
वीआईपी कल्चर का विरोध करके आम आदमी का नारा बुलंद करने वाले अरविंद केजरीवाल की सरकार के कार्यक्रम में वीआईपी और वीवीआईपी कल्चर दिखा। तालकटोरा स्टेडियम के कार्यक्रम में वीआईपी और वीवीआईपी के लिए अलग-अलग प्रवेश गेट का इस्तेमाल किया गया। (सभी तस्वीरें: जी पॉल, अमर उजाला)
केजरीवाल के कार्यक्रम में दिखा VVIP कल्चर
देश के बाकी राजनीतिक दलों से अलग पहचान का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने गेट नंबर 9 को वीवीआईपी एंट्री केलिए इस्तेमाल किया था। वहीं कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग विधानसभा से बसें भरकर लाई गई थीं।
केजरीवाल के कार्यक्रम में दिखा VVIP कल्चर
दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन उद्घाटन कार्यक्रम में बॉकी टॉकी से लैस आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर दिखे तो हर थोड़ी-थोड़ी दूर में बाउंसर भी खड़े थे। हालांकि सरकारी अधिकारी बाउंसर को भी वॉलंटियर बता रहे थे।
केजरीवाल के कार्यक्रम में दिखा VVIP कल्चर
भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम हेल्पलाइन कार्यक्रम में शिकायत करके हार चुके अमित भार्गव भी पहुंचे थे। उनकी शिकायत थी कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को शिकायत भेज चुके, लेकिन जिस शिक्षा विभाग के अधिकारी के खिलाफ शिकायत है, उसी को मार्क कर दिया, कैसी जांच होगी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही भाषण शुरू किया, शिकायत लेकर अमित भार्गव खड़े हुए तो मुख्यमंत्री ने शिकायत लेकर कार्रवाई की बात कही। अमित भार्गव का कहना है कि शिकायत किसी बाउंसर ने ली।
केजरीवाल के कार्यक्रम में दिखा VVIP कल्चर
एंटी करप्शन हेल्पलाइन (1031) 24 घंटे और सातों दिन काम करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन कॉल 4:45 बजे किया। विक्रम नाम से किए गए कॉल में केजरीवाल ने कहा फूड इंस्पेक्टर श्याम सिंह रिश्वत मांग रहा है। तिमारपुर में रहता हूं। आवाज रिकॉर्ड कर ली है, लेकिन मेरी पहचान उजागर मत करना।