निर्भया गैंगरेप व हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तीन दोषियों की पुनर्विचार याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया। दोषियों की ओर से कहा गया कि यह मामला फांसी की सजा का बनता ही नहीं है। इस बहुचर्चित मामले में विनय, पवन और मुकेश ने पुनर्विचार याचिकाएं दायर की हैं लेकिन अक्षय ने अब तक पुनर्विचार याचिका नहीं दायर की है।
निर्भया के दोषियों की पुनर्विचार याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित, बोलीं मां-‘नहीं पता न्याय मिलेगा या..’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोषी विनय और पवन की ओर से पेश वकील ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष कहा कि दोषी गरीब पृष्ठभूमि से हैं। वे आदतन अपराधी नहीं हैं। उन्हें सुधरने का मौका दिया जाना चाहिए। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने कहा कि दोषियों की इन दलीलों को पहले ही ठुकराया जा चुका है।
बहरहाल पीठ ने इस दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। पीठ ने कहा कि अगर कोई पक्ष लिखित दलीलें पेश करना चाहता है तो वह आठ मई तक पेश कर सकता है। मालूम हो कि निचली अदालत ने दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। बाद में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने सजा को बरकरार रखा था।
‘कभी-कभी लगता है निर्भया को न्याय मिलेगा या नहीं’ मुझे नहीं पता कि मेरी बेटी के दोषियों को सजा कब मिलेगी, कभी-कभी लगता है कि मेरी बेटी को कभी न्याय मिलेगा या नहीं। मुझे बहुत तकलीफ होती है, जब बार-बार निर्भया के जख्मों को कुरेदा जाता है और मैं नि:शब्द होकर बस सुन लेती हूं। निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद एक साल बीत गया, लेकिन दोषियों को सजा नहीं दी गई। यह बात निर्भया की मां ने उस वक्त कही, जब वह अपनी पीड़ा को लेकर एक बार फिर मीडिया के समक्ष आईं।
निर्भया की याद में शुक्रवार को दिल्ली प्रेस क्लब में उसके माता-पिता और निर्भया ज्योति ट्रस्ट द्वारा प्रेसवार्ता बुलाई गई थी। इस मौके पर निर्भया की मां ने नम आंखों से कहा कि छह साल बीत गए, लेकिन उनकी बेटी को अभी न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने मांग की कि निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय में हुई निर्भया की सुनवाई का फैसला सुरक्षित रख लिया गया है, उम्मीद है शायद इस बार उनकी बेटी के दोषियों को फांसी दी जा सके। निर्भया के पिता ने भी अपनी बेटी के दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की।