फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Lockdown 3.0: सुबह छह बजे से शराब के ठेकों पर उमड़ी भीड़, एक साथ कई पेटी खरीद रहे हैं लोग

Mon, 04 May 2020 11:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 May 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
On delhi noida border after liquor shop opens people in long queue from 6 in the morning buying in crates no social distancing
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर के कोंडली इलाके और दिल्ली के लक्ष्मी नगर की तस्वीरें - फोटो : लाल सिंंह

आज से देश में लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इस चरण के शुरुआत के साथ ही कुछ ढील दी गई है। देश को कोरोना संक्रमण के लिहाज से तीन जोन रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है। इन तीन जोन के हिसाब से ही अलग-अलग सेवाओं के शुरू होने के लिए छूट दी गई है। आज से लगभग हर जोन में अलग-अलग नियमों के हिसाब से शराब की दुकानें खुल रही हैं और इसका व्यापक असर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में देखा जा सकता है। तस्वीरों में देखिए कैसी है आज सुबह से ही शराब की दुकानों के बाहर भीड़.....



On delhi noida border after liquor shop opens people in long queue from 6 in the morning buying in crates no social distancing
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर के कोंडली इलाके के दुकान के बाहर की तस्वीरें - फोटो : लाल सिंह

आज सुबह छह बजे से ही दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर स्थित कोंडली में एक शराब की दुकान पर आज सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी धज्जियां उड़ रही हैं। एक बार तो भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को डंडे फटकारने पड़े।

On delhi noida border after liquor shop opens people in long queue from 6 in the morning buying in crates no social distancing
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर के कोंडली इलाके में शराब की पूरी पेटी ले जाता शख्स - फोटो : लाल सिंह

सुबह छह बजे से ही शराब की दुकानों के बाहर लंबी लाइन लगी है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए बनाए गए गोले में ही खड़े हैं। लोग सिर्फ एक-दो बोतल नहीं बल्कि पेटी की पेटी शराब खरीदकर ले जा रहे हैं।  दिल्ली सरकार ने स्टैंडअलोन की दुकानों, पड़ोस (कॉलोनी) की दुकानों या आवासीय परिसरों की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने के बाद लक्ष्मी नगर के एक शराब की दुकान के बाहर लंबी कतार में खड़े दिखे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
On delhi noida border after liquor shop opens people in long queue from 6 in the morning buying in crates no social distancing
नोएडा सेक्टर 18 में दुकान के बाहर लगी लाइन - फोटो : राजन राय
हालांकि दुकानें सुबह छह बजे से नहीं खुली थीं लेकिन फिर लोग लाइन मेें खड़े रहकर दुकान खुलने का इंतजार करते रहे। जब दुकान खुली तो लोगों ने पेटियों में खरीदारी शुरू कर दी। वहीं नोएडा सेक्टर 18 में भी शराब की दुकान के बाहर लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन
On delhi noida border after liquor shop opens people in long queue from 6 in the morning buying in crates no social distancing
नोएडा सेक्टर 18 की तस्वीर - फोटो : राजन राय
नोएडा समेत दिल्ली व अन्य शहरों में सुबह से ही इन दुकानों के बाहर भीड़ लगी है और कोरोना का कोई डर लोगों में नहीं दिख रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed