फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात में भूकंप जैसी कंपन से दहल गया मकान, दीवार तोड़ बेडरूम में जा घुसी थी कार

Sat, 02 May 2020 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
faridabad man collides in boundary wall of house and then car entered in bedroom full house destructed
घर की बाहरी दीवार तोड़ते हुए बेडरूम में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद सेक्टर आठ थाना क्षेत्र के आठ-दस सेक्टर के चौराहे के समीप एक तेज रफ्तार इटियोस कार घर की दीवार तोड़ते हुए बेडरूम तक पहुंच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसका सेफ्टी बैलून फट गया। घर में सो रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

faridabad man collides in boundary wall of house and then car entered in bedroom full house destructed
घर की बाहरी दीवार तोड़ते हुए बेडरूम में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

टक्कर के बाद घर में इतनी धूल भर गई कि पांच मिनट तक किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन बड़ा हादसा हो सकता था। घर में रहने वाले अमित और उनका परिवार शुक्रवार रात को सो रहे थे। रात करीब 1.30 बजे जोरदार आवाज सुनाई दी। पूरा घर भूकंप जैसे झटके से बुरी तरह हिल गया।

faridabad man collides in boundary wall of house and then car entered in bedroom full house destructed
घर की बाहरी दीवार तोड़ते हुए बेडरूम में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

धूल भर जाने से किसी को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। कुछ देर बाद धूल बैठने पर घर का नजारा ही बदला हुआ दिखा। दीवारें टूटी पड़ी थीं। बेडरूम पर ईंट व पत्थर गिरे थे। टीवी, घड़ी जमीन पर आ गिरे। घर के भीतर खड़ी एक मोटर साइकिल व दो स्कूटी क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad man collides in boundary wall of house and then car entered in bedroom full house destructed
घर की बाहरी दीवार तोड़ते हुए बेडरूम में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

वॉशिंग मशीन टुकड़ों में बंट गए। बेडरूम के दरवाजे पर एक सफेद रंग की कार दीवार तोड़ कर घुस गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक हिमांशु को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। 

विज्ञापन
faridabad man collides in boundary wall of house and then car entered in bedroom full house destructed
घर की बाहरी दीवार तोड़ते हुए बेडरूम में घुसी कार - फोटो : अमर उजाला

अमित ने बताया कि घटना के समय घर के सभी आठ सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि मकान समेत घर में रखे सामान का काफी नुकसान हुआ है। पूरे घर में मलबा भर गया है। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी हिमांशु पीड़ित परिवार का जानकार है। उसने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed