Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Application for extension of interim bail for accused suffering from a brain tumor rejected

Delhi NCR News: ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित आरोपी की अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
- अदालत ने जेल अधीक्षक को इलाज के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राउज एवेन्यू जिला अदालत की विशेष एमसीओसीए अदालत ने ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित आरोपी दीपक राणा की 90 दिन की अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह की अदालत ने हालांकि मेरठ के जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि आरोपी को डॉक्टरों द्वारा सुझाया गया जरूरी इलाज और सभी चिकित्सकीय जांच बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाएं। मामला किशनगढ़ थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 175/2025 से जुड़ा है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और मकोका अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत आरोप हैं। आरोपी ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है और उसका ऑपरेशन भी हो चुका है।

अदालत ने पाया कि आरोपी को 7 नवंबर 2025 को 15 दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी, लेकिन मेरठ के जानी थाने में दर्ज एक अन्य मामले में हिरासत के कारण वह इसका लाभ करीब एक साल तक नहीं उठा सका। उक्त मामले में 3 अक्टूबर 2026 को बरी होने के बाद उसे उसी दिन रिहा किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी गौर किया कि अपोलो अस्पताल की 8 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में ब्रेन एमआरआई कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन आरोपी ने 16 अक्टूबर तक यह जांच क्यों नहीं कराई, इसका कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया। राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने भी जमानत अवधि बढ़ाने का विरोध करते हुए कहा कि कोई असाधारण चिकित्सकीय स्थिति सामने नहीं आई है। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने जमानत बढ़ाने की मांग खारिज कर दी। साथ ही मेरठ जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉ. सुधीर कुमार त्यागी और पीएल शर्मा जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए उपचार एवं जांच तत्काल सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed