Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The life of Birsa Munda is an inspiration for patriotism: Rekha Gupta

बिरसा मुंडा का जीवन राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
बांसेरा पार्क में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बांसेरा पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा की सर्वोच्च प्रेरणा है। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए संघर्ष कर देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान बनाया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को संगठित कर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ी। उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और देश की सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। कार्यक्रम में विधायक तरविंदर सिंह मारवाह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed