फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की सड़कों पर उतरीं महिला पीसीआर, पुलिसकर्मियों को मिली है विशेष ट्रेनिंग 

Sat, 10 Sep 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Sep 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
Now women pcr will be seen on road in delhi with special training
महिला पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पीसीआर वैन शुक्रवार को सड़कों पर उतार दी। दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस मुख्यालय से पांच पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

Now women pcr will be seen on road in delhi with special training
महिला पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही पूरी दिल्ली में महिला पीसीआर वैन तैनात की जाएंगी। फिलहाल पीसीआर वैन को पांच जगहों पर तैनात किया गया है। पीसीआर वैन में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। 

Now women pcr will be seen on road in delhi with special training
महिला पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशंस) संजय बेनीवाल ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार हैं। इस कारण इन्हें विशेष रूप से सड़कों पर उतारी गई पीसीआर में तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now women pcr will be seen on road in delhi with special training
महिला पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

पीसीआर में ड्राइवर, गनमैन, से लेकर इंचार्ज सभी महिला पुलिसकर्मी होंगी। वैन में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग के साथ महिला से बातचीत करने का तरीका और आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई है। 

विज्ञापन
Now women pcr will be seen on road in delhi with special training
महिला पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

शुरू में चार महिला एएसआई, छह महिला हवलदार और दस महिला सिपाहियों को पीसीआर में तैनात किया गया है। यह पीसीआर तभी कॉल पर जाएंगी तब पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करने वाली महिला होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed