फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी पंचायत चुनाव: न दो गज की दूरी न मुंह पर मास्क, मतगणना केंद्रों पर खुलेआम उड़ रहीं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां

Sun, 02 May 2021 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 02 May 2021 10:21 AM IST
सार

न मास्क न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

विज्ञापन
UP gram panchayat election result 2021 no covid protocols being followed see in photos
panchayat chunav result - फोटो : अमर उजाला
एक ओर आज जहां देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है, वहीं उत्तर प्रदेश में भी आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही है। पंचायत चुनाव की मतगणना से पहले चुनाव आयोग ने जो कोविड प्रोटोकॉल की गाइडलाइन जारी की थी और जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट तक ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी उससे लगा था कि नियमों का पालन होगा। ऐसा माना जा रहा था कि मतगणना केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग कोरोना के प्रति सचेत रहेंगे। लेकिन जिस तरह से कोरोना महामारी इस वक्त अपने चरम पर है और उसके बाद भी लोगों का मतगणना स्थलों पर जमावड़ा है उससे हर नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। देखें तस्वीरें.....
UP gram panchayat election result 2021 no covid protocols being followed see in photos
panchayat chunav 2021 - फोटो : अमर उजाला

मतगणना स्थल के बाहर जमी लोगों की भीड़। इन्हें देखकर लगता है कि कोरोना का कहर खत्म हो चुका है। पंचायत चुनाव के दौरान जिस तरह से शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अन्य चुनाव कर्मियों की कोरोना से बड़ी संख्या में मृत्यु हुई है उसके बाद भी लोगों की भीड़ जिस तरह से मतगणना केंद्रों के बाहर है उससे ये उजागर होता है कि लोगोें में खुद को लेकर कितनी जागरूकता है।

UP gram panchayat election result 2021 no covid protocols being followed see in photos
panchayat chunav 2021 - फोटो : अमर उजाला
लोग एक-दूसरे से चिपक कर लाइन में खड़े हैं और अपने अंदर जाने का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में कई स्थलों पर मतगणना स्थल के बाहर इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई कि उसे तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां तक चलानी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP gram panchayat election result 2021 no covid protocols being followed see in photos
panchayat chunav 2021 - फोटो : अमर उजाला
मतगणना स्थल के अंदर बिना मास्क के लोग देखे जा रहे हैं। जिन्होंने लगाया भी है उनमें से कई के मास्क नाक के नीचे हैं। तस्वीर में दिखाई दे रहा केंद्र ग्रेटर नोएडा के जेवर का है। यहां मतगणना के दौरान दो कर्मचारियों की कोराना संक्रमित होने और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
UP gram panchayat election result 2021 no covid protocols being followed see in photos
panchayat chunav 2021 - फोटो : अमर उजाला
मतगणना स्थल के अंदर की तस्वीर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed