फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मांतरण केस: अलीगढ़ में मचा युवक के धर्म परिवर्तन का शोर, घर पहुंचकर पता चली सच्चाई

Sat, 26 Jun 2021 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Jun 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
UP conversion racket agencies probing with help of umar relatives know what they found yet
up conversion case - फोटो : अमर उजाला।

उमर गौतम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आए धर्मांतरण मामले में एजेंसियां सरगर्मी से जांच में जुटी हैं। इस तरह के लोगों का ब्योरा एकत्रित करने का काम किया जा रहा है, जिनको लालच देकर धर्मांतरण की बातें सामने आ रही हैं। इस काम में एएमयू के माली से लेकर उमर गौतम से जुड़े लोगों के सहारे ऐसे लोगों की तलाश हो रही है। इस बीच शुक्रवार को अलीगढ़ के जीवनगढ़ इलाके में एक युवक के धर्मांतरण का शोर मचा। इस पर जब उस युवक के घर तक पहुंचकर जानकारी की गई तो पता चला कि युवक ने एएमयू में पढ़ाई के दौरान साथ पढ़ने वाली गैर समुदाय की दिल्ली  युवती से शादी की है। उसके इस निर्णय पर परिवार साथ रहा है। हां, शादी के बाद परिवार ने युवक व युवती को कुछ दूरी पर दूसरे मकान में बसा दिया है। चूंकि वह अपने पिता का इकलौता बेटा है तो परिवार उसके फैसले से खुश है। 

UP conversion racket agencies probing with help of umar relatives know what they found yet
यूपी एटीएस ने धर्म परिवर्तन के आरोप में दो मौलवियों को पकड़ा - फोटो : ANI

बातचीत में खुद सरकारी कर्मी पिता ने यह बात स्वीकारी कि एएमयू में पढ़ाई के दौरान साथ पढ़ने वाली युवती से उसके रिश्ते हो गए। जब उसने यह प्रस्ताव रखा तो हम दोनों परिवारों ने सहमति दे दी। दोनों की एक साल पहले शादी कर दी। अब वह कुछ दूरी पर अलग मकान लेकर रहते हैं। दोनों का आना जाना है।

UP conversion racket agencies probing with help of umar relatives know what they found yet
नोएडा डेफ सोसाइटी के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किसी तरह की कोई शिकवा शिकायत नहीं है। दोनों अब बच्चों को पढ़ाने का काम करते हैं। हां, उसके पिता ने स्वीकारा कि उनका बेटा अब नमाज भी पढ़ने जाता है। हमारे साथ होली-दीपावली भी मनाता है। मगर उसने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया। चूंकि पढ़ाई के दौरान उसने सभी धर्मग्रंथ पढ़े हैं। इसलिए उनकी पूजा या इबादत से भी कोई फर्क नहीं है। वे बताते हैं कि कम से कम हमारे समाज के उन युवकों से तो हमारा बेटा दूर है जो दिन में ही नशे में लिप्त रहते हैं। वे अपने बेटे के फैसले और उसके आगे के जीवन से संतुष्ट हैं। इस दौरान बेटे से बातचीत के सवाल पर कहा कि वह किसी काम से गया हुआ है। रात को लौटेगा और हमसे मिलने आएगा। तब बात हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP conversion racket agencies probing with help of umar relatives know what they found yet
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एटीएस सहित अन्य एजेंसियां अलीगढ़ में उमर गौतम के अलावा एएमयू के माली नवीन के संपर्कियों पर नजर बनाए हुए हैं। ये जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कौन-कौन लोग इनके संपर्क में रहे हैं। कितने लोग ऐसे हैं, जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया है। इनमें कितने ऐसे हैं जिन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। एजेंसियों की जांच में एक बात जरूर सामने आ रही है कि देश भर में इस संगठन ने ज्यादातर कमजोर, निर्बल वर्ग या मूकबधिरों को ही निशाना बनाया है। जो थोड़े से लालच या प्यार में कोई भी निर्णय ले लेते हैं। इसके लिए उमर को फंडिंग के सुराग भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन
UP conversion racket agencies probing with help of umar relatives know what they found yet
UP conversion case - फोटो : अमर उजाला

माली-आदित्य का कराया जा सकता है आमना-सामना
अलीगढ़ में अभी एटीएस की जांच जारी है। माली पर पूरी निगरानी है। हालांकि वह अवकाश पर है। मगर अभी अपने घर पर नहीं है। संकेत हैं कि वह किसी भी विवाद से बचने के लिए कहीं परिचित के यहां छिपा हुआ है। एटीएस की जांच के क्रम में उसका कानपुर में पकड़े गए आदित्य से आमना-सामना भी कराया जा सकता है। इस निर्णय पर मुख्यालय से संकेत मिलने के बाद ही कदम उठाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed