फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीनी साजिश: नोएडा से अरेस्ट तिब्बती के खाते से सात करोड़ का ट्रांजेक्शन, अभी मिले महज 20 हजार, कहां गया रुपया?

Fri, 30 Sep 2022 07:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
Transaction of seven crores from the account of arrested Tibetan Refugee Takalha Nanduk from Noida only 20 tho
पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाने की चीन की साजिश लंबे समय से चल रही है। इसका केंद्र दिल्ली-एनसीआर और गौतमबुद्ध नगर बन गया है। नॉलेज पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार हुए पांच आरोपियों में से तिब्बती रिफ़्यूजी तकल्हा नंदुक के बैंक खाते में सात माह के भीतर सात करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ है। लेकिन उसके खाते में केवल 20 हजार रुपये मौजूद हैं। ये रुपया कहां से आया और कहां चला गया पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस केस में अभी कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं, पुलिस को जानकारी मिली है कि जून 2021 में बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर भी चीनी नागरिक हान जुनवे को अंडरगारमेंट्स में 1300 सिम छुपाकर ले जाते गिरफ्तार किया था। पुलिस उस संबंध में भी पड़ताल कर रही है।  

Transaction of seven crores from the account of arrested Tibetan Refugee Takalha Nanduk from Noida only 20 tho
बरामद सिम कार्ड - फोटो : अमर उजाला

नशे के मकड़जाल और भारतीय सिम के चीन व अफ्रीकी देशों में भेजकर साइबर ठगी के मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस को कई अन्य जानकारियां मिली हैं। जिन पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस आरोपियों खासतौर पर तिब्बती तकल्हा नंदुक और नाइजीरियाई फुटबॉल कोच सिक्सटस ननाइमका ओकुमा की सीडीआर व व्हाट्सएप और वीचैट की चैटिंग की जांच कर रही है। इससे पुलिस को कई अह्म जानकारियां मिली हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर भी ले सकती है। 

Transaction of seven crores from the account of arrested Tibetan Refugee Takalha Nanduk from Noida only 20 tho
सिम कार्ड के अलावा पासपोर्ट व गांजा भी बरामद - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पुलिस तमिलनाडु की चेन्नई पुलिस द्वारा किए गए खुलासे और उससे पहले बीएसएफ द्वारा पकड़े गए चीनी नागरिक वाले मामले की भी जांच कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये उसके तार भी इसी गिरोह से जुड़े थे। भाषा आदि समझने में परेशानी होने के कारण गिरफ्तारी के दौरान पूरी पूछताछ नहीं हो पाई थी। उम्मीद है कि पुलिस कोई ठोस जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की पुलिस रिमांड की भी मांग कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Transaction of seven crores from the account of arrested Tibetan Refugee Takalha Nanduk from Noida only 20 tho
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

नाइजीरियाई फुटबॉल कोच ने कई महिलाओं को फंसाया
चैटिंग व जांच आदि से पता चला है कि नाइजीरियाई फुटबॉल कोच ओकुमा ने कई महिलाओं को अपने जाल में फंसा लिया था। इनमें कुछ उनके बच्चों के परिवार से थीं, जिनके बच्चे को वह फुटबॉल कोचिंग देता था। आरोपी ने कुछ महिलाओं को विदेशी नशे का आदी भी बना दिया था। 

विज्ञापन
Transaction of seven crores from the account of arrested Tibetan Refugee Takalha Nanduk from Noida only 20 tho
पुलिस हिरासत में आरोपी व सिम कार्ड - फोटो : अमर उजाला

ये था पूरा मामला 
एंटी ऑटो थेफ्ट टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह और नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार की ने संयुक्त कार्रवाई कर मंगलवार को नाईजीरियाई नागरिक फुटबॉल कोच सिक्सटस ननाइमका ओकुमा, तिब्बती रिफ्यूजी तकल्हा नंदुक, पश्चिम बंगाल के लिट्टन दास, बुलंदशहर के आसिम खान व दिल्ली के बलराम को गिरफ्तार किया था। आरोपी नॉलेज पार्क के छात्रों को विदेशी पदार्थ और ग्रेनो में रहने वाले विदेशी को सिम बेचने आए थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 730 सिम और 20 लाख कीमत का 55 ग्राम अमेरिकी ड्रग्स (मेथाम्फेटामाइन क्रिस्टल एमडीएमए), 40 टेबलेट एमडीएमए, विदेशी बीड (गांजा) 90 बरामद किए थे। पुलिस को यह सफलता तमिलनाडू की चेन्नई पुलिस के खुलासे के बाद मिली थी। तमिलनाडु पुलिस ने एक नगालैंड की महिला हेंकिला को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। हेंकिला ने अपने चीनी दोस्त को कोरियर की मदद से बड़ी संख्या में सिमकार्ड भेजे थे। हेंकिला तिब्बती नंदुक के संपर्क में थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed