फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radhika Murder: दुनियाभर से लोग पूछ रहे राधिका को क्यों मारा? सबसे अधिक यहां चर्चा; 25 सवालों के जवाब की तलाश

Tue, 15 Jul 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Jul 2025 02:16 PM IST
सार

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी है। लोग राधिका की हत्या का कारण जानने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Radhika Yadav Murder Case Trends Globally Most Searched in 33 Countries Including UAE USA
Radhika Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या देश ही नहीं दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इंटरनेट पर लोग हत्याकांड से जुड़ी जानकारी सर्च कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि हत्या की मुख्य वजह क्या है। सोशल मीडिया पर भी तरह तरह की चर्चा हो रही है और लोग सवाल पूछ रहे हैं।


दिल्ली में सबसे ज्यादा चर्चा
यह वारदात हरियाणा के गुरुग्राम में भले ही हुई हो लेकिन इस केस की सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली में है। दिल्ली क्षेत्र से अधिक लोगों ने इंटरनेट पर इस केस की तहकीकात की है। दूसरे नंबर पर हरियाणा है। उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश क्रमशः तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर हैं। हालांकि, यह मामला देश के सभी राज्यों में छाया हुआ है। 
Radhika Yadav Murder Case Trends Globally Most Searched in 33 Countries Including UAE USA
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा के शहरों पर नजर डालें तो अभेपुर और बेहलपा में सबसे ज्यादा लोगों ने राधिका हत्याकांड को सर्च किया। इसमें गुरुग्राम शहर तीसरे नंबर पर है। इसके बाद मारुतिकुंज, झज्जर, नचोली, सोहना, बूंगा जैसे शहर हैं।
Radhika Yadav Murder Case Trends Globally Most Searched in 33 Countries Including UAE USA
टेनिस खिलाडी राधिका यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
यूएई से अमेरिका तक चर्चा
गूगल ट्रेंड के आंकड़े बताते हैं कि 10 से 14 जुलाई तक भारत के बाद सबसे अधिक यूएई, कतर, सिंगापुर, नेपाल, मलयेशिया, श्रीलंका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और यूके समेत 33 देशों में यह टॉपिक सर्च किया गया। 11 जुलाई को यह घटना काफी सुर्खियों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Yadav Murder Case Trends Globally Most Searched in 33 Countries Including UAE USA
Radhika Yadav Murder - फोटो : अमर उजाला
25 सवाल, जिनके जवाब तलाश रहे लोग
यूजर इंटरनेट पर 25 सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं। राधिका यादव के बारे में, उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट या आईडी, टेनिस करियर, टेनिस अकादमी, वीडियो और केस में क्या अपडेट है, राधिका यादव कारवां (राधिका ने युवक के साथ जो वीडियो बनाया था।) जैसे टॉपिक लोग सर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
Radhika Yadav Murder Case Trends Globally Most Searched in 33 Countries Including UAE USA
राधिका की दोस्त ने किए कई खुलासे - फोटो : Insta @himaanshika
कुछ लोगों ने उस युवक के बारे में भी सर्च किया, जिसका नाम राधिका से जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि मीडिया में खबरें आई थीं कि राधिका ने जिस युवक के साथ वीडियो बनाया था उसे लेकर दीपक खफा था। इस वजह से उसने वारदात की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed