ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ चौक पर डुकाटी स्क्रैम्बलर स्पोर्ट्स बाइक के बैरिकेड तोड़कर निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने का वीडियो सामने सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बाइक ने अंडरपास में गिरने से पहले ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड को टक्कर मारी थी। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने हादसे रोकने के लिए गुरुवार को बैरिकेड पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ बल्ली लगाई गई है। रिफ्लेक्टर टेप से क्रॉस का पट्टी बनाई गई है। जिससे रात के समय पर रिफ्लेक्टर टेप पर लाइट पड़ने पर यहां हादसे को रोका जा सके।
2 of 7
अंडरपास में गिरी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब 1.56 बजे हुआ हादसा
ग्रेनों वेस्ट के गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास में सोमवार देर रात स्पोटर्स बाइक गिरने से प्रयागराज के अंकुर सिंह व मेजा की कशिश की मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि रात करीब 1.56 बजे बाइक करीब 30 फीट पहले ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड को जोरदार टक्कर मारती हुई निर्माणाधीन अंडरपास के बैरिकेड को तोड़कर उसमें गिरती है।
3 of 7
हवा में उड़ते बैरिकेड
- फोटो : अमर उजाला
100 से ऊपर थी रफ्तार
बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी को ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड टक्कर लगने के बाद करीब 10 फीट दूर जा गिरते हैं। बाइक के निर्माणाधीन अंडरपास में गिरने के दौरान उसमें से चिंगारी भी निकलती है। वीडियो को देखकर आशंका व्यक्त की गई है कि बाइक की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक थी। जबकि रोड पर हादसा हुआ वहां अधिकतम स्पीड 40 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है।
4 of 7
हादसे के बाद जागा प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद जागा प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस
इस घटना ने अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठा थे। अमर उजाला की भी पड़ताल में सामने आया है कि किसान चौक पर हादसे से पहले आने वाले चारों रास्तों पर निर्माण कार्य के चेतावनी बोर्ड नहीं थे। केवल गोल चक्कर की बैरिकेडिंग पर ही चेतावनी लिखी थी। बिसरख, एक मूर्ति गोल चक्कर, तिगरी और पर्थला पुल की तरफ से आ रहे रास्तों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है लिखे चेतावनी बोर्ड नहीं लगे थे। गोल चक्कर के चारों तरफ बैरिकेडिंग में रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे थे।
5 of 7
अंडरपास के निर्माण कार्य के कारण वहां बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया व शटरिंग व अन्य सामान पड़ा है
- फोटो : अमर उजाला
शॉर्टकट मारते हैं बाइक सवार
अंडरपास के निर्माण कार्य के कारण वहां बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया व शटरिंग व अन्य सामान पड़ा है। गोल चक्कर पर लगी बैरिकेडिंग जगह-जगह से खुली थी। पर्थला की तरफ से आने वाले रास्ते की तरफ बैरिकेडिंग हटी थी। जबकि बिसरख से आने वाले रास्ते की तरफ भी एक बैरिकेड गिरा था। एफओबी के पास किसान चौक के बराबर से बाइक सवार शॉर्टकट मारते हैं। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से निर्माणाधीन अंडरपास पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए हैं।