फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air Pollution: पांच साल में दिवाली से पहले सबसे अच्छी रही नोएडा-ग्रेनो की हवा, NCR में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित

Sat, 22 Oct 2022 10:16 PM IST
Vikas Kumar नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Oct 2022 10:16 PM IST
विज्ञापन
Noida-Greno air best before Diwali in last five years Ghaziabad most polluted in NCR
5 साल में दिवाली से पहले सबसे अच्छी रही नोएडा-ग्रेनो की वायु - फोटो : अमर उजाला

पिछले पांच साल में पहली बार नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा दिवाली से पहले अच्छी रही है। अभी तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन में नहीं पहुंचा है, जबकि पिछले पांच वर्षों में दिवाली से एक सप्ताह पूर्व ही एक्यूआई रेड जोन में पहुंच जाता था। इस साल अभी तक एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना हुआ है। हालांकि, दिवाली तक एक्यूआई रेड जोन में पहुंच सकता है।

Noida-Greno air best before Diwali in last five years Ghaziabad most polluted in NCR
पटाखे - फोटो : फाइल फोटो

सर्दी शुरू होने के साथ ही दिल्ली एनसीआर की हवा प्रदूषित होना शुरू हो जाती है, लेकिन पटाखों के कारण दिवाली पर वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। इस कारण एनसीआर में पटाखे जलाने पर रोक है। इसके बाद भी दिवाली पर नोएडा और ग्रेनो की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है। हर बार एक्यूआई रेड जोन के बाद डार्क रेड जोन में पहुंच जाता है। दिवाली से एक सप्ताह पहले ही एक्यूआई बढ़ना शुरू हो जाता है। हर वर्ष दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण रेड जोन में रहता है, लेकिन पिछले पांच साल में पहली बार हवा काफी अच्छी रही है। दोनों शहरों का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 250 के आसपास बना हुआ है। 
 

Noida-Greno air best before Diwali in last five years Ghaziabad most polluted in NCR
वायु प्रदूषण - फोटो : istock

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू होने के बाद से एक बार भी एक्यूआई रेड जोन में नहीं पहुंचा है, जबकि वर्ष 2018, 2019, 2020 और 2021 में दिवाली से पहले एक्यूआई ज्यादातर समय रेड जोन में रहा था। जबकि वर्ष 2020 व 21 में दिवाली के दिन एक्यूआई 400 भी पार कर गया था। केवल वर्ष 2018 में एक्यूआई 300 से नीचे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida-Greno air best before Diwali in last five years Ghaziabad most polluted in NCR
वायु प्रदूषण - फोटो : amar ujala
रेड जोन के पास पहुंचा नोएडा का एक्यूआई
धनतेरस के दिन नोएडा का एक्यूआई रेड जोन के करीब पहुंच गया है। शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 290 रहा। नोएडा एनसीआर का दूसरा और देश का सातवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। एनसीआर में पहले नंबर पर गाजियाबाद (312 एक्यूआई) रहा, जबकि देश में सबसे प्रदूषित शहर धारुहेड़ा (325 एक्यूआई) रहा। ग्रेनो का एक्यूआई 261 रहा है। दिवाली तक एक्यूआई रेड जोन में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Noida-Greno air best before Diwali in last five years Ghaziabad most polluted in NCR
वायु प्रदूषण - फोटो : PTI
वर्ष 2021:
दिन ग्रेनो नोएडा
दिवाली 322 404
दिवाली से एक दिन पहले 289 327
धनतेरस 334 303
धनतेरस से एक दिन पहले 289 327
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed