{"_id":"63538f91648cdc65b44e4630","slug":"spy-cameras-used-to-book-rooms-in-hotel-and-stay-in-same-hotel-again-for-a-month-and-take-out-footage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़ों के बनाते थे अश्लील MMS: होटल में कमरा बुककर लगाते थे स्पाई कैमरे, वीडियो बना होती थी ऐसी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़ों के बनाते थे अश्लील MMS: होटल में कमरा बुककर लगाते थे स्पाई कैमरे, वीडियो बना होती थी ऐसी डिमांड
Sat, 22 Oct 2022 01:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
होटल में रुकने के बहाने स्पाई कैमरे लगाकर प्रेमी जोड़ों का एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों गढ़ी चौखंडी निवासी विष्णु सिंह और खोड़ा निवासी अब्दुल बहाव को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच में इन आरोपियों को सिम और उगाही के लिए किराए पर खाते उपलब्ध करने वाले छिजारसी निवासी पंकज कुमार और फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले गाजियाबाद निवासी अनुराग सिंह को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों गिरोह के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी साद मियां खान ने बताया कि एक युवती ने उसके और प्रेमी का अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने की शिकायत की थी। उससे डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जांच के बाद कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले विष्णु सिंह और अब्दुल बहाव को गिरफ्तार कर लिया।
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ओयो होटल में जाकर एक रात के लिए कमरा बुक करते थे। उसी दौरान आरोपी वहां हिडन कैमरा लगा देते थे। करीब 20 से 25 दिन बाद फिर से उसी कमरे में दोनों आरोपी रुकते थे और हिडन कैमरे को निकाल लेते थे।
फाइल फोटो
कैमरे में उस अवधि में होटल के कमरे में जो रुके सभी लोगों का वीडियो रिकॉर्ड हो जाता था। वह बाद में उनसे संपर्क कर रंगदारी मांगते थे। कोतवाली फेज थ्री क्षेत्र के जिस होटल में इन आरोपियों ने हिडन कैमरा लगाया था। वहां पिछले बीस दिनों में एक ही जोड़ा रुकने आया था। जिनसे आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को किराए पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले छिजारसी निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पंकज से पूछताछ में पता चला कि वह कैमरे में हिडन कैमरे लगवाने वालों के साथ फर्जी कॉल सेंटर चलाने वालों को भी खाते व सिम मुहैया कराता था। सिम और खाते की जांच के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले अनुराग सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अन्य होटलों में लगाए गए कैमरे का पता लगा रही पुलिस
होटल में हिडन कैमरे लगाने वाले आरोपियों ने अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में युवती ने डरकर 17 हजार रुपये दे दिए थे। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे उसकी जांच में दो अन्य मामले का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि आरोपी युवकों ने कई अन्य होटल में भी इस तरह से हिडन कैमरे लगाए होंगे लेकिन अभी अन्य वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होटल में हिडन कैमरे लगाने वाले आरोपियों ने अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में युवती ने डरकर 17 हजार रुपये दे दिए थे। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे उसकी जांच में दो अन्य मामले का खुलासा हुआ। बताया जाता है कि आरोपी युवकों ने कई अन्य होटल में भी इस तरह से हिडन कैमरे लगाए होंगे लेकिन अभी अन्य वीडियो की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।