फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड: पेनड्राइव और डॉक्टर के बयान से बच जाएगा विपिन का परिवार! पहली बार सामने आया अस्पताल का मेमो

Sat, 30 Aug 2025 11:04 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 11:04 PM IST
सार

डॉक्टर ने इस दौरान एमएलसी की रिपोर्ट की मेडिकल हिस्ट्री में लिखा है कि घर पर गैस सिलेंडर फटने से मरीज काफी गंभीर तरह से जल गया है। इस मेमो पर अस्पताल की मुहर लगने के बाद इसे सबसे पहले कासना कोतवाली भेजा गया था। 

विज्ञापन
Nikki murder case Vipin family saved by pen drive and doctor statement
निक्की और उसकी बहन कंचन - फोटो : अमर उजाला

निक्की हत्याकांड के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। निक्की की बहन कंचन ने बताया कि घटना के बाद वह बेहोश हो गई थी। निक्की का मोबाइल कहां है, उसे नहीं मालूम है। निक्की के पास पेन ड्राइव के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। निक्की व उसकी बहन और सिर्फ फोन उपयोग करती है। उनके पास कोई लैपटॉप और पेन ड्राइव नहीं थी। घटना के बाद से मनगढ़ंत कहानी बनाकर सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है। वह सभी से अपील करती है कि निक्की और उसके परिवार को न्याय दिलाने में मदद करें।

Nikki murder case Vipin family saved by pen drive and doctor statement
अस्पताल द्वारा दिया गया मेमो - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल के डॉक्टरों के बयान दर्ज
सिरसा गांव में बुटीक संचालिका निक्की के मृत्यु से पहले अस्पताल में दिए गए बयान आरोपियों को सजा दिलाने में अहम साक्ष्य बनेंगे। इसलिए पुलिस की ओर से मामले में घटना के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के साथ अस्पताल से मिले मेमो को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। जिससे आरोपियों को हत्या के मामले में सजा दिलाने के साथ जमानत अर्जी खारिज कराई जा सके। 

Nikki murder case Vipin family saved by pen drive and doctor statement
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला

विपिन का चचेरा भाई ले गया था अस्पताल
21 अगस्त को सिरसा स्थित ससुराल के घर में झुलसने के बाद शाम करीब छह बजे निक्की को पहले फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। निक्की को आरोपी विपिन के चचेरे भाई देवेंदर की ओर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सबसे पहले डॉ. यसीन ने निक्की को देखा। उन्होंने जो अपनी एमएलसी रिपोर्ट तैयार की। उसमें लिखा है कि निक्की को (क्रिटिकल) यानी गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case Vipin family saved by pen drive and doctor statement
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला

सिलेंडर फटने से जली थी
डॉक्टर ने इस दौरान एमएलसी की रिपोर्ट की मेडिकल हिस्ट्री में लिखा है कि घर पर गैस सिलेंडर फटने से मरीज काफी गंभीर तरह से जल गया है। इस मेमो पर अस्पताल की मुहर लगने के बाद इसे सबसे पहले कासना कोतवाली भेजा गया था। वही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। जांच कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Nikki murder case Vipin family saved by pen drive and doctor statement
निक्की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपियों ने नहीं लगाई जमानत की अर्जी
वहीं डीसीजी क्राइम ब्रह्मजीत भाटी का कहना है कि मामले में आरोपियों की ओर से अबतक जिला जज की अदालत में जमानत के लिए अर्जी नहीं आई है। आरोपियों को हत्या के तहत दर्ज मामले में निक्की के मृत्यु पूर्व दिए गए बयान अहम साक्ष्य बनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed