ग्रेटर नोएडा स्थित कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा में विवाहिता की जलाकर हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामले में मृतका की बहन ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवाहिता के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसकी बहन को आग के हवाले करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में महिला को जलाने का वीडियो भी सामने आया था। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में मृतका के पुत्र को यह करते हुए सुना जा सकता है कि उसके पापा ने मम्मा को लाइटर से जलाया।
पति ने पत्नी को जिंदा जलाया: बड़ी बहन ने कैमरे में कैद किया सबूत, बेटा बोला- पापा ने लाइटर से...; देखें Video
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 23 Aug 2025 09:59 PM IST
सार
मृतका की बड़ी बहन कंचन का आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे उसकी सास दया ने अपने पुत्र विपिन के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सास दया ने अपने हाथ में ज्वलनशील पदार्थ लिया और विपिन को पकड़ाया। जिसके बाद विपिन ने पीड़ित की बहन निक्की के ऊपर डाल दिया। साथ ही बहन के गले पर हमला किया। जिसके बाद उनकी बहन बेहोश हो गई। जब कंचन ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन