{"_id":"60ebcb21f76dec419c00b164","slug":"greater-noida-secret-camera-reveal-truth-ask-divorce-after-30-years-from-doctor-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: सीक्रेट कैमरों ने खोली डॉक्टर के अश्लीलता की पोल, 30 साल बाद वैज्ञानिक पत्नी ने मांगा तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: सीक्रेट कैमरों ने खोली डॉक्टर के अश्लीलता की पोल, 30 साल बाद वैज्ञानिक पत्नी ने मांगा तलाक
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:41 AM IST
सार
पारिवारिक विवाद समझौता क्लीनिक का उद्घाटन 10 जुलाई 2020 को हुआ था। पिछले एक साल में क्लीनिक पर पहुंचे 188 मामलों में से 168 में समझौता कराने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
1 of 5
family dispute resolution clinic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में पुलिस और शारदा विवि के संयुक्त प्रयास से चल रहे पारिवारिक विवाद समझौता क्लीनिक पेचीदा मामलों को भी सुलझाने में सफल रहा है। विवाह के 30 वर्ष बाद एक डॉक्टर की अश्लील बातें सीक्रेट कैमरे में कैद हुई तो उनका वैज्ञानिक पत्नी और बेटे से विवाद हो गया। बात तलाक तक जा पहुंची। लेकिन तीन माह के दौरान हुई सात काउंसलिंग सत्र के बाद दोनों ने एक बार एक दूसरे का हाथ थाम लिया। समझौता क्लीनिक ने विवाह के 15 दिन और 17 साल बाद भी दो जोड़ों को अलग होने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही कारण है कि पुलिस आयुक्त इसी तरह की क्लीनिक पूरे प्रदेश में चलाने के लिए डीजीपी के सामने प्रस्ताव रखने वाले हैं। पारिवारिक विवाद समझौता क्लीनिक का उद्घाटन 10 जुलाई 2020 को हुआ था। पिछले एक साल में क्लीनिक पर पहुंचे 188 मामलों में से 168 में समझौता कराने में कामयाबी हासिल की है।
2 of 5
family dispute resolution clinic
- फोटो : अमर उजाला
काउंसलिंग टीम की सदस्य शारदा अस्पताल की कानूनी विशेषज्ञ रितु गौतम ने बताया कि उनके पास विवाह के 30 वर्ष बाद डॉक्टर व वैज्ञानिक दंपती के विवाद का मामला सामने आया। वैज्ञानिक महिला व उसके बेटे को शक था कि डाक्टर का किसी महिला से अवैध संबंध है। इसके चलते मां-बेटे ने मिलकर सच्चाई जानने के लिए पिता के कमरों और कार में सीक्रेट कैमरे लगा दिए। कुछ दिन बाद डॉक्टर फोन पर किसी से अश्लील बातें करते कैमरे में कैद हुए थे। इस बात को लेकर बात विवाद इतना बड़ा कि उनके बेटे ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया।
3 of 5
family dispute resolution clinic
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दंपती तलाक लेने पर अड़ गए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद दंपती को बुलाकर काउंसलिंग की गई। वरिष्ठ होने के कारण दंपती सुनने को तैयार नहीं थे। काउंसलिंग टीम ने उन्हें मौजूद हालातों, सामाजिक प्रभाव, बच्चों व बुजुर्ग अवस्था में उनके भविष्य आदि का हवाला देकर समझाया गया। इसके बाद दंपती फिर से एक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
family dispute resolution clinic
- फोटो : अमर उजाला
विवाह के 15 दिन बाद परिजन कराना चाहते थे तलाक
ग्रेनो के एक सर्वण युवक ने दलित युवती से परिजनों की मंजूरी के बिना विवाह किया था। विवाह के 15 दिन बाद ही मामूली बात पर दोनों का विवाद हुआ। युवक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। युवती अपने घर आ गई । दोनों के परिजन किसी भी सूरत में दोनों को एक नहीं होने देना चाहते थे। लेकिन काउसंलिंग टीम ने परिजन को अलग कर नवदंपती से बात की तो दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की रजामंदी दे दी।
विज्ञापन
5 of 5
family dispute resolution clinic
- फोटो : अमर उजाला
17 साल बाद भाई ने कहा तलाक ले लो जमीन नाम कर देंगे
ग्रेनो निवासी महिला का विवाह दिल्ली में सरकारी नौकरी करने वाले युवक से 17 साल पहले हुआ था। दंपती के तीन बच्चे थे लेकिन पिछले कुछ माह से युवक की किसी महिला से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक पत्नी से मारपीट करने लगा। इस बात को लेकर मायके पक्ष के लोग महिला को अपने साथ बुलाकर ले गए। भाई ने महिला से कहा कि वह उसके नाम जमीन कर देंगे वह अपने पति से तलाक ले ले। महिला की मां ने भी यही सलाह दी लेकिन जब परिजन से अलग दोनों को काउंसलिंग में बुलाया गया तो दोनों ने साथ रहने की इच्छा जाहिर की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।