फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में आतंकी: विवि में तैनात है मिनहाज की पत्नी, केवल रात में निकलती थी उसकी कार, हर छह महीने में बदलते थे टायर

Mon, 12 Jul 2021 10:51 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 12 Jul 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Two Al Qaeda terrorists arrested from lucknow ATS discloses many facts about suspected SUV
घर के बाहर तैनात एटीएस (बाएं), गिरफ्तार आंतकी मिनहाज (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
यूपी में एटीएस ने आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े दो खतरनाक आतंकियों को गिरफ्तार कर लखनऊ समेत कई शहरों को दहलाने की साजिश नाकाम कर दी। इनके पास से दो प्रेशर कुकर बम और एक पिस्टल बरामद किया गया है। दोनों ने 15 अगस्त को कई शहरों में मानव बम के जरिये धमाके की साजिश रची थी। इनमें से एक मिनहाज के घर से विस्फोट के लिए तैयार किया जा रहा प्रेशर कुकर और एक पिस्टल बरामद किया गया है। इसके साथ ही मिनहाज की पत्नी और उसकी कार के बारे में भी कई तरह की संदिग्ध बातें सामने आई हैं।
Two Al Qaeda terrorists arrested from lucknow ATS discloses many facts about suspected SUV
अतंकी के घर के बाहर एटीएस - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मिनहाज की पत्नी इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में तैनात है। मिनहाज के घर से बरामद एक गाड़ी में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का वाहन पास भी लगा है। एटीएस ने रविवार देर शाम को मिनहाज के पिता सिराज, उसकी मां और पत्नी को हिरासत में लिया था। मिनहाज के घर के पास पंक्चर बनाने वाले दानिश ने बताया कि वह काफी वक्त से इलाके में दुकान लगा रहा है। उसने बताया कि मिनहाज के घर से बरामद एसयूवी को किसी ने गैराज से बाहर निकलते नहीं देखा। मिनहाज का पड़ोसी शाहिद रात को कभी-कभार एसयूवी निकालता था। दानिश के मुताबिक, शाहिद अक्सर पुराने टायर की मांग करता था। कई बार गाड़ी गैराज में नहीं होने पर उसने पूछा तो शाहिद टाल देता था।


 
Two Al Qaeda terrorists arrested from lucknow ATS discloses many facts about suspected SUV
अपने घरों से देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
छह महीनों में बदलते थे गाड़ियों के टायर
दानिश के मुताबिक, शाहिद और मिनहाज गैराज में खड़ी गाड़ी का टायर छह महीने में बदल लेते थे। इस पर उसे संदेह होता था। दानिश के मुताबिक, शाहिद ने मड़ियांव इलाके से पुराने तीन टायर खरीदे थे। एक टायर कम होने के कारण उससे संपर्क किया। उससे एक टायर लिया। लेकिन वह उसकी एसयूवी में नहीं लग सका। इसके बाद लौटाने आए तो दानिश ने मना कर दिया, कहा कि गैराज में ही रहने दीजिये जब जरूरत होगी तो मांग लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two Al Qaeda terrorists arrested from lucknow ATS discloses many facts about suspected SUV
चप्पे-चप्पे पर तैनात एटीएस - फोटो : अमर उजाला
एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के घर पर अफगानिस्तान व पाकिस्तान सहित ईरान के लोगों का आनाजाना था। इसमें कई संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। यही विदेशी संदिग्ध लोगों के जरिए ही आतंक का कारोबार उत्तर प्रदेश में फैलाना चाहते थे। इसके लिए भारी मात्रा में विस्फोटक भी उपलब्ध कराया गया था। 
 
विज्ञापन
Two Al Qaeda terrorists arrested from lucknow ATS discloses many facts about suspected SUV
आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर डरे सहमे लोग - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले तीन-चार संदिग्ध पाकिस्तानी काकोरी आए थे। उन्होंने पूरी साजिश रची थी। इसके बाद उसी एसयूवी से कश्मीर गए थे जो शाहिद के गैराज से एटीएस ने बरामद की है। इसके बाद से जम्मू कश्मीर व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी एसयूवी के नंबर को एटीएस से साझा किया था। इसके बाद ही दोनों आतंकियों को पकड़ लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed