फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति को मारकर राजमिस्त्री संग बुने हसीन सपने: पांच साल के बेटे को भी छोड़ने के लिए थी तैयार, हैरान कर देगा वाकया

Mon, 16 Jan 2023 12:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jan 2023 12:21 PM IST
विज्ञापन
greater noida murder Neetu was trying to run away leaving her innocent son Husband used to beat by tying her
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज में राजमिस्त्री से अवैध संबंध होने पर एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला नीतू ने राजमिस्त्री हरपाल और  मजदूर के संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया और पति सतीशपाल के शव को पड़ोसी अजय के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में दबा दिया। पति सतीश की हत्या के बाद पत्नी नीतू ने राजमिस्त्री हरपाल के साथ जिंदगी जीने की न केवल योजना बनाई थी, बल्कि वह उसके साथ दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई थी। आरोपी महिला ने अपने पांच साल के मासूम बेटे को भी छोड़ने की योजना बनाई और मथुरा निवासी बड़ी बहन को बेटे को ले जाने के लिए कॉल कर दी थी। आरोपी, बेटे को देने के लिए ही ग्रेनो वेस्ट में लौटे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नीतू अपने मकान को बेचने की नीयत से कागज लेकर निकली थी।

 
greater noida murder Neetu was trying to run away leaving her innocent son Husband used to beat by tying her
मृतक सतीश पाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आरोपी नीतू और हरपाल ने किसी दूसरे प्रदेश में जाकर जिंदगी बिताने की योजना बना ली थी। आरोपी रेल से फरार होने के प्रयास में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद नीतू ने अपने पांच साल के बेटे को छोड़ने का फैसला कर लिया। 



 
greater noida murder Neetu was trying to run away leaving her innocent son Husband used to beat by tying her
आरोपी राजमिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
नीतू ने मथुरा निवासी बड़ी बहन को कॉल कर कहा कि उसका पति गुम हो गया है और ससुराल के लोग उस पर शक कर रहे हैं। इसलिए वह परेशान होकर कहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
greater noida murder Neetu was trying to run away leaving her innocent son Husband used to beat by tying her
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
नीतू ने कहा कि कुछ दिन के लिए उसके बेटे को वह अपने पास रख ले। लेकिन इसके बाद ही पुलिस को आरोपियों का सुराग लग गया। आरोपी जैसे ही ग्रेनो वेस्ट पहुंचे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
greater noida murder Neetu was trying to run away leaving her innocent son Husband used to beat by tying her
हत्या के बाद इसी घर में दबाया शव - फोटो : अमर उजाला
बांधकर पीटता था सतीश पाल, हरपाल की पत्नी झगड़ती थी
आरोपी नीतू ने पुलिस को बताया था कि सतीश पाल को जब हरपाल से संबंध की जानकारी हो गई थी। तब से इसका विरोध करने लगा। आरोप है कि सतीश पाल ने नीतू को बांधकर पिटाई की थी। इसके बाद से ही आरोपी उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed