फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजमिस्त्री के प्यार में पागल: बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग पति को मारकर टैंक में चिनवाया, दी रूह कंपाने वाली मौत

Mon, 16 Jan 2023 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jan 2023 08:46 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida Murder of husband along with lover Dead body buried in septic tank
greater noida murder - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के सरस्वती कुंज में अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला नीतू, राजमिस्त्री हरपाल और उसके साथी गौरव ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सतीश पाल (42) का शव पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डालकर रोड़े और सीमेंट से चिनाई कर दी। ये घटना दो जनवरी की है। मृतक परिजन को नौ जनवरी को सूचना देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार रात हरपाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सेप्टिक टैंक की खुदाई कर शव निकाला और रविवार को नीतू को भी गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
Greater Noida Murder of husband along with lover Dead body buried in septic tank
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सेंट्रल जोन रामबदन सिंह और एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के दरावर गांव निवासी सतीशपाल पत्नी नीतू और छह साल के बच्चे के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सरस्वती कुंज में रहता था। सतीशपाल नोएडा की एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था।



 
Greater Noida Murder of husband along with lover Dead body buried in septic tank
आरोपी राजमिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
सतीशपाल पहले सरस्वती कुंज में किराये पर रहता था, लेकिन बाद में उसने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिया था। ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले राजमिस्त्री हरपाल से उसने मकान बनाया था। इसी दौरान हरपाल और नीतू के संबंध हो गए, लेकिन तब सतीशपाल को इसकी भनक नहीं लगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida Murder of husband along with lover Dead body buried in septic tank
मृतक सतीश पाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हरपाल पिछले कुछ महीने से सतीशपाल के पड़ोस में अजय नाम के व्यक्ति के मकान का निर्माण कर रहा था। मकान लगभग तैयार हो गया था। इसमें इंटीरियर, टाइल्स व प्लास्टर आदि का काम चल रहा था।
विज्ञापन
Greater Noida Murder of husband along with lover Dead body buried in septic tank
हत्या के बाद इसी घर में दबाया शव - फोटो : अमर उजाला
शराब में नशीला पदार्थ मिलाया, गला दबाकर की हत्या
सतीश पाल कंपनी से अक्सर देर रात में लौटता था। दो जनवरी को भी वह रात लगभग एक बजे लौटा था। इससे पहले नीतू ने उसकी शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोश होने पर उसने हरपाल व उसके साथ गौरव को घर में बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर सतीशपाल की हत्या कर दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed