फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनो अग्निकांड, नौ जिंदा जले: बस पर थे 1.75 लाख के 19 चालान; मानक से इतनी मिली ऊंची; कई चौंकाने वाले खुलासे

Thu, 24 Sep 2026 01:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 24 Sep 2026 01:19 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में हुए दर्दनाक हादसे में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि बस पर 1.75 लाख के 19 चालान थे। अधिकांश चालान ओवरस्पीड के थे। 

विज्ञापन
Greater Noida bus fire New reveal bus had 19 outstanding challans totaling 1.75 lakh mostly for speeding
Greater Noida bus fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के बाद परिवहन विभाग ने बस की तकनीकी जांच की। जांच में बस की ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक पाई गई। बस की ऊंचाई 4.1 मीटर मिली, जबकि मानक के अनुसार बस की अधिकतम ऊंचाई 3.8 मीटर होनी चाहिए। यानी बस तय सीमा से करीब 30 सेंटीमीटर अधिक ऊंची थी। 


पुलिस का कहना है कि बस की तकनीकी स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बस के दस्तावेज और उसके संचालन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Greater Noida bus fire New reveal bus had 19 outstanding challans totaling 1.75 lakh mostly for speeding
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : IANS
बस पर 19 चालान, 1.75 लाख का जुर्माना
हादसे के बाद बस की फिटनेस और पूर्व में हुई यातायात कार्रवाई भी जांच के दायरे में आ गई है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की राज कल्पना ट्रैवल्स की इस बस के खिलाफ अब तक 19 चालान हो चुके हैं। इन पर करीब 1.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। पुलिस ने चालक पवन और परिचालक योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बस के पुराने चालान, फिटनेस, परमिट और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
 
Greater Noida bus fire New reveal bus had 19 outstanding challans totaling 1.75 lakh mostly for speeding
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : पीटीआई
पुलिस 10 मिनट में पहुंची, 20 एंबुलेंस भेजीं
हादसे के समय घटनास्थल से करीब 300 मीटर पहले पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौजूद थी। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Greater Noida bus fire New reveal bus had 19 outstanding challans totaling 1.75 lakh mostly for speeding
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : ANI
करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। बस का पिछला हिस्सा काटकर फायरकर्मी अंदर पहुंचे और एक-एक कर नौ शव बाहर निकाले। राहत और बचाव अभियान करीब दो घंटे चला। ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात करीब 20 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में भेजा गया।
विज्ञापन
Greater Noida bus fire New reveal bus had 19 outstanding challans totaling 1.75 lakh mostly for speeding
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी आग - फोटो : IANS
दो घंटे तक प्रभावित रहा यातायात
बस में आग लगने के कारण नोएडा से आगरा जाने वाली लेन करीब दो घंटे तक बंद रही। जेवर टोल और फलैदा कट पर करीब 20 मिनट तक यातायात रोका गया। आग बुझने के बाद करीब ढाई बजे सिंगल लेन से यातायात शुरू कराया गया। पूरी तरह यातायात सामान्य होने में इसके बाद भी समय लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed