फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव हालदार केसः दिवाली से बना रहे थे अपहरण की योजना, चार दिन में दिया अंजाम

Sat, 23 Jan 2021 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Jan 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
gaurav haldar kidnapping case this plan was made from diwali executed in four days
गौरव हालदार का अपहरण करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. अभिषेक और डा. प्रीति मेहरा न केवल सहकर्मी थे। बल्कि पूछताछ व जांच में उनकी गहरी निकटता भी सामने आई है। दोनों डॉक्टर अधिक धन अर्जित करने की लालसा रखते थे। जब दोनों को एक दूसरे की लालसा का पता लगा तो वह दिवाली के आसपास मिलकर योजना बनाने लगे। आगे पढ़ें कैसे आए चारों आरोपी साथ आए और फिर चार दिन के अंदर ही पूरी साजिश को दिया गया अंजाम...
gaurav haldar kidnapping case this plan was made from diwali executed in four days
गौरव हालदार पुलिस के साथ - फोटो : अमर उजाला

रोहित, नीतेश और मोहित से मुलाकात होने और उनके भी योजना में शामिल होने पर आरोपियों ने साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पहली कॉल 15 जनवरी को डॉ. प्रीति से गौरव के नंबर पर कराई। इसके बाद डॉ. प्रीति ने मात्र चार दिन के भीतर गौरव से न केवल दोस्ती की बल्कि उसे प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के लिए विवश कर दिया। प्रीति 18 जनवरी को गौरव से मिलने के बहाने वारदात को अंजाम देने अपने साथियों संग दिल्ली से गोंडा पहुंच गई। टीमों को प्रीति के संबंध में ठोस सुराग मिले हैं। उसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

gaurav haldar kidnapping case this plan was made from diwali executed in four days
गौरव हालदार - फोटो : अमर उजाला

अपहरण डॉक्टर की कार में, फिरौती लेने चले थे नीतेश की कार से
पड़ताल में पता चला कि आरोपियों ने गोंडा से गौरव के अपहरण के लिए डॉ. अभिषेक की कार को इस्तेमाल किया था। जबकि फिरौती लेने के लिए आरोपी नीतेश की कार में सवार होकर निकले थे। आरोपियों ने फिरौती की रकम लेने और छात्र को परिजन के सुपुर्द करने का कोई निश्चित ठिकाना नहीं बताया था। वहीं, फिरौती की रकम भी दस लाख रुपये बढ़ा दी थी। परिजन पुलिस को आरोपियों की लोकेशन ट्रैस करने के लिए अधिक समय देना चाहते थे। इसके चलते फिरौती की रकम का वह सौदा कर रहे थे और पूरी रकम का बंदोबस्त नहीं करने की बात कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
gaurav haldar kidnapping case this plan was made from diwali executed in four days
गौरव हालदार के बरामद होने के बाद पुलिस ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

फिरौती की कॉल कर नीतेश ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
फिरौती के लिए 70 लाख रुपये की मांग करने की पहली कॉल रोहित ने की थी। वहीं, नीतेश ने दूसरी कॉल करके साथ ही परिजन को 24 घंटे में यानि शुक्रवार तक रकम का बंदोबस्त न होने पर छात्र की हत्या की धमकी दी थी। लेकिन इससे पहले पुलिस और एसटीएफ ने आरोपियों को दबोच लिया। इधर, दिल्ली पुलिस को जब यूपी से अगवा कर छात्र को उनके क्षेत्र में रखने और आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी हुई तो वह सूरजपुर कोतवाली को लगातार फोन कर घटना के बारे जानकारी हासिल करने का प्रयास करती रही।

विज्ञापन
gaurav haldar kidnapping case this plan was made from diwali executed in four days
गौरव हालदार पुलिस के साथ और तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
संबंधों का इस्तेमाल कर रची अपहरण की साजिश
डॉ. अभिषेक सिंह ने बंगलूरू से बीएएमएस किया था। उसकी बुआ की शादी बहराइच के पयागपुर में हुई है। बुआ के बेटे रोहित और मोहित का परिचय गौरव से था। मोहित दिल्ली के करोलबाग में कपड़े की एक दुकान पर काम करता था। नजफगढ़ में ही मोहित जिम जाता था, वहीं नितेश भी आता था। दोनों का वहीं परिचय हुआ था। नितेश पर इंश्योरेंस में जालसाजी का मामला दर्ज है। डॉ. अभिषेक ने रोहित और मोहित का इस्तेमाल कर गौरव का अपहरण किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed