फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव हालदार की आरोपी करते थे पिटाई, खाने के बाद देते थे नशे का इंजेक्शन, महिला डॉक्टर ने बिछाया था प्रेम जाल

Fri, 22 Jan 2021 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Jan 2021 03:15 PM IST
सार

- दिल्ली की महिला डॉक्टर ने प्रेमजाल में फंसाकर मिलने के बहाने बुला अगवा कर मांगी थी 70 लाख की फिरौती

- नजफगढ़ के राठी अस्पताल में तैनात हैं मुख्य साजिशकर्ता डॉक्टर और सहकर्मी महिला डॉक्टर

विज्ञापन
Gaurav haldar kidnapping case accused use to beat gaurav give him drug injection
गौरव हालदार पुलिस के साथ - फोटो : अमर उजाला

18 जनवरी को अपहृत गोंडा के एससीपीएम कालेज के बीएएमएस छात्र गौरव हालदार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराकर सकुशल बरामद कर लिया गया है। नोएडा एसटीएफ यूनिट और गोंडा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात संयुक्त कार्रवाई कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास से तीन अपहरणकर्ताओं को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली के नजफगढ़ स्थित राठी अस्पताल के डॉ. अभिषेक सिंह, उसके साथी करोल बाग में कपड़े की दुकान में काम करने वाला मोहित और जिम में नौकरी करने वाला नीतेश शामिल हैं। पढ़ें आरोपी छात्र गौरव को रखते थे और क्यों उसे नशे का इंजेक्शन दिया करते थे....

Gaurav haldar kidnapping case accused use to beat gaurav give him drug injection
गौरव हालदार - फोटो : अमर उजाला

अपहरण के मास्टर माइंड डॉ. अभिषेक की सहकर्मी महिला डॉ. प्रीति मेहरा ने छात्र को कॉल कर प्रेमजाल में फंसाया और मिलने के बहाने बुलाकर अन्य आरोपियों संग अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से टीम ने नशे के इंजेक्शन, वारदात में प्रयोग की गई कार, पिस्टल आदि बरामद किए हैं। एसपी गोंडा शैलेश कुमार पांडेय और नोएडा एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि 18 जनवरी को बहराइच के पयागपुर निवासी निखिल हालदार के पुत्र गौरव हालदार गोंडा से अपहरण कर लिया गया था। गौरव हालदार गोंडा के एससीपीएम कालेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है।

Gaurav haldar kidnapping case accused use to beat gaurav give him drug injection
गौरव हालदार के बरामद होने के बाद पुलिस ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

अपहरणकर्ता निखिल हालदार को 19 जनवरी को पहली कॉल कर पहले 70 लाख और फिर 21 जनवरी को कॉल कर 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। गोंडा पुलिस और एसटीएफ एएसपी राजकुमार मिश्रा की टीम को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि अपहरणकर्ता छात्र को एक कार मेें लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए आगरा की ओर जाएंगे। सूचना पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर आरोपियों की घेराबंदी की। आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की। टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaurav haldar kidnapping case accused use to beat gaurav give him drug injection
गौरव हालदार को एसटीएफ ने नोएडा से किया बरामद - फोटो : amar ujala

अभिषेक के फ्लैट पर बंधक था छात्र, बेहोशी का देते थे इंजेक्शन

संयुक्त टीम ने पीड़ित छात्र गौरव हालदार को कार की पीछे की सीट से बंधक मुक्त करा दिया। एसपी ने कहा कि गौरव ने बताया कि डॉ. प्रीति मेहरा ने एक राहगीर के नंबर से कॉल कर मिलने के बहाने छात्र को उसके कॉलेज के गेट के पास बुलाया था। यहां से चारों आरोपी उसे कार में अगवा कर दिल्ली स्थित डॉ. अभिषेक सिंह के ग्लेरिया अपार्टमेंट, बक्करवाला डीडीए के फ्लैट में ले गए। यहां आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा था। गौरव ने बताया कि आरोपी उसे पीटते थे। एक आरोपी उसे खाना देकर चला जाता था और एक जबरन बेहोशी का इंजेक्शन देकर जाता था।

विज्ञापन
Gaurav haldar kidnapping case accused use to beat gaurav give him drug injection
गौरव हालदार पुलिस के साथ और तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
ये आरोपी किए गिरफ्तार, मास्टर माइंड के बुआ के बेटे की भी है भूमिका

संयुक्त टीम ने मास्टर माइंड मुख्यारोपी मूलरूप से गोंडा के अचलपुर निवासी 2013-2014 में बेंगलुरु के राजीव गांधी यूनिवसिर्टी ऑफ हेल्थ साइंस से बीएएमएस कर राठी अस्पताल में तैनात डॉ. अभिषेक सिंह, उसके साथी गोंडा के परौलीगंज के मोहित, निहारगंज राजस्थान के नीतेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने दिवाली के आसपास अधिक धन अर्जित करने के लिए अपहरण की योजना बनाई थी। आरोपी अभिषेक की बुआ की शादी पयागपुर गोंडा में हुई है। उसकी बुआ केे बेटे ने रोहित ने गौरव के संबंध में जानकारी दी। आरोपियों के लिए अपहरण के दौरान गोंडा जाने पर रोहित भी साथ था लेकिन अपहरण से कुछ देर पहले वह कार से उतर गया था। इस मामले में डॉ. प्रीति मेहरा व अन्य की टीम तलाश में जुटी है।

जिम में काम करने वाला नितेश बैंक फ्रॉड, इंश्योरेंस फ्रॉड यानी कॉल सेंटर चला कर ठगी में भी शामिल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed