फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच घंटे दर्द से कराहती रही बच्ची: बेंच के छेद में फंसी दोनों हाथ की ऊंगली, डॉक्टर ने ऐसे निकाला; देखें Video

Tue, 20 May 2025 09:27 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 20 May 2025 09:27 PM IST
सार

मौके पर आरडब्लूए महासचिव वीरेंद्र सिह नेगी अन्य निवासियों के साथ पहुंचे। इनकी सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया व बच्ची की ऊंगली जिस बेंच में फंसी थीं वहां एक-एक फीट का हिस्सा गोलाकार में काटकर बच्ची को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
fingers of both hands of a girl got stuck in hole of bench
बेंच काटकर बच्ची को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-53 के सेंट्रल पार्क में खेलने पहुंची आठ साल की अंशिका स्टील बेंच पर बैठी। खेल-खेल में दोनों हाथ बेंच पर रखे और बेंच में बने छेद में उंगलियां डाल दीं। थोड़ा दबाव देकर डाली गई ऊंगलियां फिर उन छेदों में फंस गईं। उंगली निकालने की नाकाम कोशिश के बाद बच्ची रोने लगी तो आस-पास के लोग जुटे। फिर जिसने देखा वो हैरान रह गया और बच्ची को रोता देख परेशान भी हुआ।

fingers of both hands of a girl got stuck in hole of bench
पांच घंटे बाद निकली उंगलियां बाहर - फोटो : अमर उजाला

पांच घंटे बाद डॉक्टर ने बाहर निकाली उंगलियां
सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड व सेक्टर के निवासियों ने बच्ची की उंगलियां निकलवाने को सारे प्रयास किए। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। खून का संचार बंद होने से नीचे फंसी ऊंगलियों में सूजन आती जा रही थी। आखिर में कटर मंगवाकर बेंच का उतना हिस्सा काटा गया। कटी हुई बेंच का हिस्सा उंगलियों में फंसा हुआ लेकर पुलिस व परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए। फिर डॉक्टरों ने मशक्कत शुरू की आखिर में तकरीबन 5 घंटे बाद मासूम की दोनों उंगलियां बेंच में लगी स्टील के छेद से बाहर निकलीं।

fingers of both hands of a girl got stuck in hole of bench
दर्द से कराहती बच्ची - फोटो : अमर उजाला

रुक गया था खून का प्रवाह
गिझोड़ पुलिस चौकी इंचार्ज जगमोहन सिंह ने बताया कि गांव में एक परिवार किराए पर रहता है। माता-पिता नौकरी पर गए थे, बच्ची खेलते हुए सोमवार शाम छह बजे सेंट्रल पार्क पहुंची। बेंच के छेद में बच्ची अपनी दोनों हाथों की ऊंगलियां फंसा रही थी। कुछ देर में बच्ची के दोनों हाथों की एक-एक ऊंगली बेंच के छेद में फंस गई। खून का प्रवाह रुक गया। बच्ची की ऊंगली सूज गई और वह बेंच के छेद से नहीं निकल सकीं। बच्ची रोने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fingers of both hands of a girl got stuck in hole of bench
बेंच काट कर बच्ची को पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने किया सराहनीय काम
मौके पर आरडब्लूए महासचिव वीरेंद्र सिह नेगी अन्य निवासियों के साथ पहुंचे। इनकी सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया व बच्ची की ऊंगली जिस बेंच में फंसी थीं वहां एक-एक फीट का हिस्सा गोलाकार में काटकर बच्ची को अस्पताल भेजा गया। रात 11 बजे अस्पताल के करीब बच्ची की ऊंगलियों को बेंच के छेद से निकाला गया। सेक्टर व गांव के निवासियों ने पुलिस चौकी इंचार्ज के प्रयासों की सराहना की है।

विज्ञापन
fingers of both hands of a girl got stuck in hole of bench
बच्ची को समझाते लोग - फोटो : अमर उजाला

बारिश का पानी निकलने को होते हैं बेंच में छेद
घटना को संज्ञान में लेकर प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम ने भी मौके का दौरा किया। विभाग के निदेशक आंनद मोहन ने बताया कि बेंच में छोटे-छोटे छेद बारिश का पानी निकलने के लिए होते हैं। बच्ची की उंगलियां पतली हैं, इसलिए अंदर चली गईं और फंस गई। अगर दबाव से उंगलियां न डाली गई होतीं तो अंदर नहीं जा पातीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed