फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व संग्रहालय दिवस: ऐसा शहर जहां संग्रहालयों पर होता शोध, विदेश से लाई मूर्तियां हैं स्थापित; देखें तस्वीरें

Sun, 18 May 2025 05:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 18 May 2025 05:16 PM IST
सार

भारतीय विरासत संस्थान का संग्रहालय विज्ञान विभाग नोएडा के वंचित बच्चों को राष्ट्रीय संग्रहालय का भ्रमण और सचल मिनी संग्रहालय के माध्यम से भारतीय संस्कृति व विरासत से जोड़ रहा है। सेक्टर-62 में स्थापित संग्रहालय में विदेशों से लौटी प्राचीन मूर्तियां राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं।

विज्ञापन
Special initiative to explain importance of museum to rural children in Noida
संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन नोएडा के सेक्टर-62 में स्थित भारतीय विरासत संस्थान का संग्रहालय विज्ञान विभाग ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित बच्चों और आम जनता को संग्रहालयों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान चला रहा है। इस पहल के तहत नोएडा के सेक्टर-51 के होशियारपुर, सलारपुर, नवादा जैसे गांवों के 20 से अधिक वंचित बच्चों को नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा, जहां उन्हें संग्रहालयों की विशेषताओं से परिचित कराया जाएगा।

Special initiative to explain importance of museum to rural children in Noida
संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला

विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. जूही सादिया ने बताया कि पिछले दो महीनों से इस दिशा में कार्य चल रहा है। स्कूल से वंचित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें संग्रहालय भ्रमण और संस्थान में कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, डॉ. सादिया ने एक सचल मिनी संग्रहालय विकसित किया है, जिसमें संग्रहालय से संबंधित वस्तुएं प्रदर्शित हैं। इसे कार्यशालाओं में आसानी से ले जाकर छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

Special initiative to explain importance of museum to rural children in Noida
संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला

विदेशों से लौटी प्राचीन मूर्तियां
भारतीय विरासत संस्थान के पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बुद्ध रश्मि मणि त्रिपाठी ने बताया कि 15 फरवरी 2025 को स्थापित इस संग्रहालय में भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया है। यहां 15 ऐसी मूर्तियां प्रदर्शित हैं, जो मूल रूप से भारत की थी, लेकिन मुगल और ब्रिटिश काल में विदेश ले जाई गई थीं। भारत सरकार के प्रयासों से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से वापस लाई गई ये मूर्तियां राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Special initiative to explain importance of museum to rural children in Noida
संग्रहालय - फोटो : अमर उझाला

देश का पहला संग्रहालय विज्ञान संस्थान
संस्थान की उप-कुलपति प्रोफेसर मानवी सेठ ने बताया कि भारतीय विरासत संस्थान देश का एकमात्र संस्थान है, जहां संग्रहालय विज्ञान के लिए स्वतंत्र विभाग है। यहां स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के साथ-साथ संग्रहालय शिक्षा, प्रदर्शनी, पारिस्थितिकी संग्रहालय, प्रलेखन, और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के दस्तावेजीकरण जैसे क्षेत्रों में शोध और कार्य चल रहे हैं। राष्ट्रीय संग्रहालय के लिए युवा आगंतुक कार्यक्रम और एम्स में संग्रहालय विस्तार जैसे नवाचार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Special initiative to explain importance of museum to rural children in Noida
संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला
किरन नादर कला संग्रहालय: भारतीय और विदेशी कला का संगम
नोएडा के सेक्टर-126 में 2010 में स्थापित किरन नादर कला संग्रहालय में 20वीं सदी के भारतीय चित्रकारों जैसे नंदलाल बोस, राम किंकर बैज, संखो चौधरी, के.जी. सुब्रह्मयम और अन्य की कृतियां प्रदर्शित हैं। विदेशी कलाकृतियों के साथ डिजिटल व्यू और 3डी साउंड सिस्टम इस संग्रहालय को आधुनिक बनाते हैं। प्रतिदिन 150-200 लोग यहां भ्रमण करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed