फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनो में बड़ा हादसा: साढ़े आठ लाख की बाइक बैरिकेड तोड़कर निर्माणाधीन अंडरपास में गिरी, लड़के-लड़की की मौत

Tue, 17 Jun 2025 09:16 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 09:16 PM IST
सार

जांच में पता चला कि दोनों रात को 14 एवेन्यू से बाइक पर निकले थे। संभवतः तेज रफ्तार होने की वजह से बाइक को चला रहा अंकुर नियंत्रण खो बैठा। इस कारण तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सीधे निर्माणाधीन अंडरपास के बैरिकेड से टकराने के बाद इसे हटाती हुई नीचे गिर गई।

विज्ञापन
Ducati bike broke barricade and fell into under-construction underpass man and woman died
अंडरपास में गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला

ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ चौक पर सोमवार रात एक डुकाटी स्क्रैम्बलर स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक और युवती तेज रफ्तार में निर्माणाधीन अंडरपास की सुरक्षा लोहे के बैरिकेड को तोड़कर नीचे जा गिरे। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकुर सिंह (28) निवासी पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी व कशिश निवासी 14 एवेन्यू के रूप में हुई है। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा मामले की जांच कर रही है।

Ducati bike broke barricade and fell into under-construction underpass man and woman died
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

आठ फीट गहरे गढ्डे में गिरे
पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना रविवार रात करीब 2:30 बजे मिली थी। गौड़ चौक पुलिस चौकी पर मौजूद टीम मौके पर पहुंची, तो देखा कि लोहे की बैरिकेड को तोड़ते हुए एक डुकाटी बाइक पर सवार युवक और युवती करीब 7-8 फीट गहरे गड्ढे में गिरे हैं। पुलिस ने अंडरपास के पास मौजूद श्रमिकों की मदद से तुरंत ही दोनों को गड्ढे से निकालकर पुलिस पीसीआर वैन की मदद से सेक्टर-39 नोएडा के जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

Ducati bike broke barricade and fell into under-construction underpass man and woman died
घटनास्थल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

अंडरपास में बिछा है सरिये का जाल
जांच में पता चला कि दोनों रात को 14 एवेन्यू से बाइक पर निकले थे। संभवतः तेज रफ्तार होने की वजह से बाइक को चला रहा अंकुर नियंत्रण खो बैठा। इस कारण तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सीधे निर्माणाधीन अंडरपास के बैरिकेड से टकराने के बाद इसे हटाती हुई नीचे गिर गई। जिस जगह पर दोनों गिरे वहां से कुछ दूरी पर सरिया का जाल बिछा है। वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ducati bike broke barricade and fell into under-construction underpass man and woman died
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

बाइक की कीमत साढे आठ लाख रुपये
युवक और युवती मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले थे। दोनों अलग-अलग प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। जिस बाइक से हादसा हुआ उसकी कीमत साढ़े आठ लाख बताई गई है। बाइक की अधिकतम स्पीड 299 किलोमीटर प्रतिघंटा है। स्पोर्ट्स बाइक जिस लोहे के बैरिकेड के टक्कर मारकर निर्माणाधीन अंडरपास के गड्डे में गिरी उस बैरिकेड का वजन 100 किलो से अधिक है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाइक की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक रही होगी। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। इस कारण परिजन ने पुलिस से ज्यादा बात नहीं की। पुलिस की ओर से जांच के लिए घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Ducati bike broke barricade and fell into under-construction underpass man and woman died
अंडरपास में गिरी बाइक - फोटो : अमर उजाला

मार्च 2025 में शुरू हुआ अंडरपास का काम
नोएडा के गौड़ चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए छह लेन वाले अंडरपास का निर्माण कार्य मार्च 2025 में शुरू किया गया था। 82 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह 720 मीटर लंबा अंडरपास ग्रेटर नोएडा को गाजियाबाद और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। परियोजना के 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। निर्माण कार्य के चलते क्षेत्र में ट्रैफिक बाधित रहता है। जिससे यहां जाम लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed