फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida: दलित किशोर चाचा संग मना रहा था बर्थडे, दबंगों ने पीटा, अस्पताल में हुई मौत; CM योगी ने परिवार से की बात

Fri, 24 Oct 2025 06:05 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी/रबूपुरा।
माई सिटी रिपोर्टर, यमुना सिटी/रबूपुरा। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 24 Oct 2025 06:05 PM IST
सार

किशोर की अस्पताल में मौत के बाद थाने में मौजूद उनके परिजन से क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह मिलने पहुंचे। इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने परिजन की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचाई। योगी आदित्यनाथ ने किशोर अनिकेत के दादा जुगलकिशोर से बात करते हुए उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उन्हें इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरा न्याय दिलाने का भरोसा जताया।

विज्ञापन
Dalit teenager celebrating his birthday in Greater Noida beaten by mobsters died in hospital
रबूपुरा में दलित युवक मौत के बाद गुस्साई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में दलित किशोर की मौत के बाद रबूपुरा के महाराणा प्रताप चौक पर शुक्रवार सुबह परिजन और लोगों ने चक्का जाम कर दिया। रबूपुरा-झाझर रोड पर सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक दो घंटे चौक पर जाम से वाहनों की कतारें लग गईं। आक्रोशित लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे डीसीपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर इंसाफ दिलाने की बात कही है।

Dalit teenager celebrating his birthday in Greater Noida beaten by mobsters died in hospital
मृतक अनिकेत और मौत की खबर के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बर्थडे पार्टी बनाने गया था अनिकेत
रबूपुरा के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी अनिकेत (17) पुत्र सतीश की शुक्रवार तड़के दिल्ली स्थित लोकनायक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 15 अक्तूबर को अनिकेत का जन्मदिन था। पार्टी करने के लिए अनिकेत अपने चाचा सुमित और भाई के साथ सैय्यद का तालाब क्षेत्र में गया था। यहां पुराने झगड़े को लेकर कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में अनिकेत और सुमित घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अनिकेत की गंभीर हालत देख उसे पहले जिम्स और बाद में शारदा अस्पताल रेफर किया। दो दिन बाद हालत बिगड़ने पर अनिकेत को दिल्ली के लोकनायक अस्पताल भेज दिया गया।

Dalit teenager celebrating his birthday in Greater Noida beaten by mobsters died in hospital
मौत की खबर सुन आक्रोशित हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी ने दिया आश्वासन तो शांत हुए ग्रामीण
शुक्रवार सुबह चार बजे अनिकेत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह साढ़े सात बजे रबूपुरा के महाराणा प्रताप चौक पर रबूपुरा-झाझर रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन से रोड जाम हो गई और वाहन चालक फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझने की कोशिश की लेकिन लोग टस से मस नहीं हुए। जाम और हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी साद मियां खान, एडीसीपी सुधीर कुमार ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला और यातायात सुचारू हो सका। दूसरी तरफ, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला हत्या में बदल कर भागे आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dalit teenager celebrating his birthday in Greater Noida beaten by mobsters died in hospital
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के लिए पीएसी की एक कंपनी तैनात
दो जातियों का मामला होने और तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पीएसी की एक कंपनी को तैनात किया गया है। साथ ही रबूपुरा, जेवर और इकोटेक-1 थाने की पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला हत्या में बदलकर आरोपियों की तलाश में दबिश डालनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dalit teenager celebrating his birthday in Greater Noida beaten by mobsters died in hospital
सीएम योगी ने की किशोर के दादा से बात - फोटो : अमर उजाला

योगी ने किशोर के दादा को इंसाफ का दिया भरोसा
किशोर की अस्पताल में मौत के बाद थाने में मौजूद उनके परिजन से क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह मिलने पहुंचे। इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने परिजन की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचाई। योगी आदित्यनाथ ने किशोर अनिकेत के दादा जुगलकिशोर से बात करते हुए उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उन्हें इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरा न्याय दिलाने का भरोसा जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed