फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस बस स्टैंड से शुरू हुई थी निर्भया की दर्दनाक कहानी, जानें अब कैसे हैं वहां के हालात

Fri, 20 Mar 2020 10:35 PM IST
Vikas Kumar किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya took bus from munirka bus stop know the situation after seven years
nirbhaya gangrape bus - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2012 के दिसंबर की उस काली रात में मुनीरका के जिस बस स्टैंड से दर्दनाक कहानी की शुरुआत हुई थी वहां अब सात साल बाद हालात काफी बदल चुके हैं। यहां निर्भया अपने दोस्त के साथ घर जाने के लिए पहुंची थी, लेकिन उसे क्या मालूम था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा और यहां से शुरू हुई उसके जीवन की दर्दनाक कहानी उसकी सांस थमने के साथ खत्म हो जाएगी। 


 

nirbhaya took bus from munirka bus stop know the situation after seven years
मुनरिका बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

उस बस स्टैंड में, जहां सार्वजनिक वाहनों का अभाव रहता था अब सात साल बाद वहां मेट्रो स्टेशन बन चुका है और देर रात तक लोगों को सवारी की सुविधा मिलती है। 

nirbhaya took bus from munirka bus stop know the situation after seven years
मुनरिका बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

घटना के गवाहों में यह बस स्टैंड भी शामिल था। अब सात साल तीन महीने बाद पेड़ की छांव में बने इस बस स्टैंड पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी अपनी मंजिल के लिए सफर पर निकलते हैं। वहीं, कुछ लोगों की मंजिल भी इसी बस स्टैंड पर खत्म होती है। बस स्टैंड के पास अब मुनीरका का मेट्रो स्टेशन भी बन चुका है जिसके बाहर ऑटो वालों का जमावड़ा भी लगा रहता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya took bus from munirka bus stop know the situation after seven years
nirbhaya gangrape bus

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय वह दर्दनाक घटना हुई थी। उस समय यहां न मेट्रो स्टेशन था और न ही ऑटो वालों का जमावड़ा रहता था। वहीं, सार्वजनिक बसों की भी कमी थी। यही कारण था कि उस दिन निर्भया को मजबूरी में एक चार्टर्ड बस में सवार होना पड़ा था। जिसके बाद उन दरिंदों ने निर्भया के साथ घिनौनी करतूत की जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 

विज्ञापन
nirbhaya took bus from munirka bus stop know the situation after seven years
मुनरिका बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

बस स्टॉप पर खिल गए फूल
मुनीरका के बस स्टैंड पर खिले फूल भी मानो बेटी को मिले इंसाफ की गवाही में खुशी जाहिर कर रहे हों। स्टैंड के पास फूलों का काम करने वाले सीताराम ने बताया कि सैमल के सुंदर लाल फूल इसी मार्च में खिले हैं। इससे ऐसा लग रहा है मानो स्टैंड को भी पता हो कि इस मार्च में दोषियों को फांसी होगी व निर्भया को इंसाफ मिलेगा। यही कारण है कि आज यह इस स्टैंड पर फूल खिल गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed