नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बीच कोरोना वायरस फैलने की अफवाह तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के आयोजक व उसका परिवार कोरोना की चपेट आया है।
2 of 5
शाहीन बाग की प्रदर्शनकारी महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
डॉक्टरों की टीम ने दोनों को अपनी निगरानी में रख रही है। हालांकि कोरोना की पुष्टि आयोजक की रिश्तेदार को किया गया है, लेकिन अन्य की अभी जानकारी से इनकार किया जा रहा है।
3 of 5
शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लोग एक जगह एकत्र होने से बच रहे हैं। इसके बावजूद कोरोना वायरस के बीच सैकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन में बगैर किसी जांच के लोगों का आना जाना रहता है, जिसके बाद पूरे इलाके में कोरोना का खतरा बढ़ गया है। इस खतरे के बीच सोशल मीडिया पर शाहीन बाग में कोरोना वायरस फैलने की अफवाह उड़ने लगी। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। टीम की ओर से हर किसी से एक बार फिर हटने को कहा गया और घरों में रहने की ही अपील की गई।
पुलिस से करें कालाबाजारी करने वालों की शिकायत
कोरोना वायरस के खौफ के बीच अफवाहों का दौर जारी है। इन्हें रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। ओखला इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के वक्त पुलिस ने माइक से लोगों को जरूरी चीजों की कालाबाजारी करने वालों की सूचना देने के लिए कहा। पुलिस ने अपील की कि अफवाह उड़ने पर घरों में सामान एकत्र के लिए भगदड़ न मचाएं। पुलिस ने लोगों को समझाया कि बंदी की स्थिति में जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। इसलिए घरों में जरूरत से ज्यादा सामान न जुटाएं।
5 of 5
शाहीन बाग
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना को लेकर जागरूक रहने की अपील के बाद लोगों के भीतर घरों में जरूरी सामान जुटाने की होड़ मच गई है। इन सबके बीच जरूरी चीजों की कालाबाजारी की शिकायतें पुलिस के पास लगातार पहुंच रही हैं। इन शिकायतों के बाद पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया। इसके तहत लोगों को कोरोना के खिलाफ सचेत रहने, लेकिन घबराहट न फैलाने की सलाह दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे हालात में भी कुछ लोग कालाबाजारी कर मुनाफा कमाने के चक्कर में हैं। उनकी जानकारी मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।