{"_id":"5e10781c8ebc3e879f4a990e","slug":"nirbhaya-convicts-conspiring-criminal-offence-in-tihar-to-escape-hanging","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फांसी टालने के लिए निर्भया के दोषी तिहाड़ के अंदर ही रच रहे ये साजिश, जेल प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी टालने के लिए निर्भया के दोषी तिहाड़ के अंदर ही रच रहे ये साजिश, जेल प्रशासन अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 04 Jan 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सात जनवरी वो तारीख है जिसका पूरा देश इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि यही वो दिन है जब निर्भया के दोषियों की फांसी की तारीख का एलान हो सकता है। हालांकि इस बीच तिहाड़ प्रशासन से कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिससे निर्भया के दोषियों की मंशा का पता चलता है। खबर है कि निर्भया कांड के गुनहगार जेल में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जानिए आखिर आरोपी ऐसा क्यों करना चाहते हैं और फांसी के मुहाने पर आकर इस तरह की हरकत से उन्हें क्या लाभ होगा....
2 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ये सारी कोशिश फांसी की तारीख टालने के लिए है। बता दें कि अगर दोषियों पर कोई नया केस चलता है तो जब तक उसका निपटारा नहीं हो जाता तब उन्हें फांसी की सजा नहीं हो सकती। बताया जा रहा है कि तिहाड़ प्रशासन को जेल नंबर-2 में बंद तीन दोषियों अक्षय, मुकेश और पवन की मंशा का पता चल गया है।
3 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि जेल नंबर दो के अधीक्षक ने जेल मुख्यालय को खत लिखकर इसकी जानकारी दी है। सिर्फ यही नहीं जेल अधीक्षक ने तीनों दोषियों को हाईसिक्योरिटी सेल में भी शिफ्ट करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
निर्भया गैंगरेप में इस्तेमाल हुई बस
बता दें कि जेल अधीक्षक ने जो खत लिखा है उसमें उन्होंने बताया है कि निर्भया के तीनों दोषी या तो आपस में झगड़कर खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं या फिर किसी अन्य कैदी से लड़ सकते हैं। इस पत्र में कहा गया है कि इन्हें अलग-अलग रखकर गुटबाजी खत्म करना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोषियों के पास क्या है उपाय
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार दोषियों में से तीन ने तिहाड़ जेल प्रशासन के नोटिस का जवाब दे दिया है। चौथे दोषी मुकेश की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। तीन दोषियों विनय, अक्षय और पवन की ओर दिए गए जवाब में दया याचिका से पहले क्यूरेटिव याचिका दायर करने की बात कही गई है। इस जवाब में लिखा है कि उनके पास अभी क्यूरेटिव याचिका दाखिल करने का विकल्प बचा है। जेल के अतिरिक्त महानिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि दोषियों के जवाब से पटियाला हाउस कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। उसके बाद कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।