फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA: पूरी दिल्ली में हुए अनोखे प्रदर्शन, कहीं सड़कों पर चित्रकारी तो कहीं राजा या बागी बनने की पेशकश

Sat, 04 Jan 2020 12:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jan 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
CAA protest all over delhi many protest unique way some sings songs some draw on roads shaheen bagh
- फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया के विद्यार्थियों की ओर से किए जा रहे सत्याग्रह को शुक्रवार को महिलाओं समेत कई संगठनों का साथ मिला। जामिया विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सीएए के विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ किए जा रहे सत्याग्रह के बीच रीडिंग फॉर रिवोल्यूशन मुहिम की शुरुआत की गई है। जामिया के छात्रों ने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती, तब तक वह सड़कों पर पढ़ाई करेंगे। आने वाले दिनों में छात्रों की परीक्षाएं हैं। ऐसे में पढ़ाई का नुकसान न हो, इसलिए छात्रों ने यहां रीडिंग फॉर रिवोल्यूशन मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत छात्रों ने सत्याग्रह स्थल पर एक पुस्तकालय स्थापित किया है। जहां से छात्र पुस्तकें लेकर पढ़ाई कर रहे हैं।

आगे तस्वीरों में देखें कैसे अनोखे अंदाज में नागरिकता कानून का दिल्ली में हो रहा विरोध...

CAA protest all over delhi many protest unique way some sings songs some draw on roads shaheen bagh
- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने पाश और फैज की नज्में लिखीं चादरें फैलाकर पैदल मार्च निकाला। सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस पर महिला फेडरेशन, जामिया, जेएनयू स्टूडेंट एसोसिएशन, नार्थ ईस्ट यूनाइटेड जस्टिस एंड पीस फेडरेशन, ट्रासजेंडर कम्यूनिटी और बिरसा-फुले स्टूडेंट एसोसिएशन से जुड़े लोग, खासकर महिलाओं ने मार्च में सीएए और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। 

CAA protest all over delhi many protest unique way some sings songs some draw on roads shaheen bagh
- फोटो : शुभम बंसल

बीम बूम बूम- ध्यान से सुनो सेे खींचा ध्यान
संगवारी थियेटर ग्रुप ने बूम बूम बूम- ध्यान से सुनो गाकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। छात्रों ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सरकार के जुल्म से उनका सत्याग्रह और मजबूत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CAA protest all over delhi many protest unique way some sings songs some draw on roads shaheen bagh
- फोटो : शुभम बंसल

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि सीएए कानून बेशक देश के मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह देश के संविधान के मुताबिक बिल्कुल नहीं है। संविधान में लिखा है, हम भारत के लोग, लेकिन सीएए कानून देश के सभी लोगों को एक समान अधिकार नहीं देता है। छात्रों का कहना है कि देश के मुसलमानों को आखिर कब तक साबित करना पड़ेगा कि वह इसी देश के नागरिक हैं।

विज्ञापन
CAA protest all over delhi many protest unique way some sings songs some draw on roads shaheen bagh
- फोटो : अमर उजाला
ऐ रहबर-ए-मुल्क ओ कौम बता, ये किसका लहू है कौन मरा, सड़कों पर लिखा 
छात्रों का सत्याग्रह 21वें दिन भी लगातार जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने सरकार को जगाने और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कई विशेष रास्ते अपनाये हैं। छात्रों ने जामिया व उसके आस-पास की सड़कों पर चित्रकारी की है। विश्वविद्यालय के गेट संख्या-10 पर प्रतिदिन पांच छात्र भूख हड़ताल कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि जब तक सरकार सीएए को समाप्त करने और पुलिस द्वारा उन पर की गई कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने का आदेश नहीं देती, यह सत्याग्रह जारी रहेगा। ये किसका लहू है कौन मरा...साहिर लुधियानवी की लिखी यह नज्म जामिया के छात्रों ने सड़कों पर उकेरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed