{"_id":"5e4d56148ebc3ef27b33389c","slug":"nirbhaya-convict-vinay-tried-to-harm-himself-by-banging-his-head-on-cell-wall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया केसः दोषियों में दिखा मौत का खौफ, विनय ने सेल की दीवार पर सिर पीटा, लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केसः दोषियों में दिखा मौत का खौफ, विनय ने सेल की दीवार पर सिर पीटा, लगी चोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विनय शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्भया के दोषियों पर मौत का खौफ इस कदर हावी हो गया है कि एक दोषी विनय ने घबराहट में सेल की दीवार पर अपना सिर पटककर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन समय रहते सुरक्षाकर्मी उसके सेल में घुसकर उसे रोक लिया। विनय को प्राथमिक इलाज के बाद उसे फिर से सेल में बंद कर दिया गया है।
2 of 5
निर्भया के दोषी
- फोटो : Amar Ujala
जेल प्रशासन का कहना है कि उसे मामूली चोट लगी है। अब दोषियों के सेल के सामने अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी को तैनात कर उनकी चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही उनकी लगातार काउंसिलिंग की जा रही है।
3 of 5
निर्भया के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों का कहना है कि तीसरी बार डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के दोषी आक्रमक हो गए हैं। पहले से उनके स्वभाव में आक्रमकता बढ़ गई है। उन्हें मामूली बात पर गुस्सा आ रहा है। हालांकि वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन अपने सेल में ही वह लगातार अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। मंगलवार को विनय अपने सेल की दीवार पर अचानक सिर को पटकने लगा। यह देखकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत उसके सेल में घुसे और उसपर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निर्भया कांड के दोषी
- फोटो : अमअम
घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल में हड़कंप मच गया। विनय का तुरंत जेल के अस्पताल में इलाज करवाया गया। जेल अधिकारियों का कहना है कि विनय को ज्यादा चोट नहीं लगी है। अब जेल प्रशासन उसकी आक्रमकता को देखकर एक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी को उसके सेल के बाहर तैनात कर दिया है। साथ ही ऐसी स्थिति से निपटने के लिए दोषियों के सेल में अलार्म लगाया गया है। ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
5 of 5
Nirbhaya Case
- फोटो : अमर उजाला
जेल सूत्रों का कहना है कि विनय के साथ साथ तीन अन्य दोषियों मुकेश, पवन और अक्षय के सेल के बाहर भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी को तैनात किया है जो सिर्फ दोषियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही दोषियों को सामान्य रखने के लिए उनकी लगातार काउंसिलिंग की जा रही है। उनपर सीसीटीवी की भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।