फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबादः कारोबारी ने मरने से पहले लिखा 17 पेज का सुसाइड नोट, आखिरी पन्ना कर देगा भावुक

Wed, 19 Feb 2020 10:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Feb 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Exporter Atul Tyagi wrote a 17-page suicide note before die
गारमेंट एक्सपोर्टर अतुल त्यागी - फोटो : अमर उजाला

गारमेंट एक्सपोर्टर अतुल त्यागी ने आत्महत्या से पहले रात को अपनी डायरी में 17 पेज का सुसाइड नोट लिखा है। नोट के आखिरी पन्ने पर अपने एक वकील दोस्त का नाम लिखकर अतुल ने लिखा है कि उनके बाद भाई व बच्चों का ध्यान रखना। ऐसे में कारोबारी की डायरी से कई राज खुलने की उम्मीद है। हालांकि उस डायरी में क्या लिखा है, पुलिस उसे छिपाने में लगी है। थाना कोतवाली पुलिस सुसाइड नोट को जांच का विषय बताकर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। 


 

Exporter Atul Tyagi wrote a 17-page suicide note before die
गारमेंट एक्सपोर्टर अतुल त्यागी - फोटो : अमर उजाला

कारोबारी के दोस्त अधिवक्ता अनिल पाराशर ने बताया कि अतुल त्यागी काफी हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था। सभी से काफी गर्मजोशी के साथ मिलता था। वह ऐसा कदम उठा लेगा, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। पाराशर के अनुसार कमरे से मिली अतुल त्यागी की डायरी में 17 पेज का सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। अंतिम पेज पर अतुल ने उनके नाम का उल्लेख करते हुए लिखा है कि वकील साहब मेरे भाई व बच्चों का ध्यान रखना। यह बताते हुए पाराशर भावुक हो गए। 

Exporter Atul Tyagi wrote a 17-page suicide note before die
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

सुसाइड नोट में इसके अलावा और क्या लिखा है तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया। वहीं थाना कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। ऐसे में सवाल यह है कि 17 पेज में अतुल ने ऐसा क्या लिखा कि पुलिस उसे छिपाने में लगी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Exporter Atul Tyagi wrote a 17-page suicide note before die
शवगृह के बार खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

होटल डिलाइट के मालिक सोनू भाटिया ने बताया कि अतुल त्यागी ने शाम करीब 5.30 बजे चेक इन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने कमरे से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद की है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह शाम से ही वहां शराब पीने लगे थे। रात को 12.30 बजे के करीब अतुल त्यागी की अपनी पत्नी से बात हुई थी। उसके बाद उनका फोन नहीं उठा। पुलिस मान रही है कि पत्नी से बात होने के बाद उन्होंने अपने हाथ की नस कट ली होगी। 

विज्ञापन
Exporter Atul Tyagi wrote a 17-page suicide note before die
मृतक - फोटो : Amar Ujala

कारोबार में हुए नुकसान के बाद से था परेशान 
अतुल के भाई गौरव त्यागी ने बताया कि वर्ष 2016 में नोएडा स्थित उनकी फैक्ट्री में आग लग गई थी। उसमें पूरी फैक्ट्री जल गई थी। उससे उन्हें काफी नुकसान हुआ था। जैसे तैसे दोबारा फैक्ट्री खड़ी की गई, मगर कारोबार में लगातार घाटा हो रहा था। दो-तीन माह पहले ऋण के कारण बैंक ने उनके अकाउंट भी फ्रीज करवा दिए थे, जिसके बाद से परेशानी और ज्यादा बढ़ गई थी। फैक्ट्री में हो रहे घाटे से अतुल त्यागी काफी परेशान थे और यही उनकी आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed