फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषी विनय ने सजा काटते हुए लिखी नोटबुक, नाम है 'दरिंदा'

Sat, 25 Jan 2020 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
nirbhaya convict vinay sharma wrote 19 pages notebook name darinda send with mercy plea to president
विनय शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया केस के तीन दोषियों अक्षय, पवन, विनय की तरफ से पटियाला हाउस कोर्ट में डाली गई याचिका शनिवार(25 जनवरी) को खारिज कर दी गई। हालांकि इस केस की सुनवाई के दौरान दो दिनों में कुछ ऐसी बातें निकलकर आई हैं, जो दोषी विनय शर्मा के बारे में कुछ और बातें सामने लाती हैं। जानिए क्या हैं वो खास बातें....




 

nirbhaya convict vinay sharma wrote 19 pages notebook name darinda send with mercy plea to president
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला

तिहाड़ प्रशासन ने अदालत को बताया कि जेल में रहते हुए विनय शर्मा ने कुछ पेंटिंग बनाई थीं। सिर्फ यही नहीं उसने 19 पन्नों की एक नोटबुक भी लिखी थी। विनय ने खुद उसका नाम 'दरिंदा' रखा है।

nirbhaya convict vinay sharma wrote 19 pages notebook name darinda send with mercy plea to president
विनय शर्मा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ यही नहीं विनय के वकील का कहना है कि उसने एक 170 पन्नों की डायरी भी लिखी थी, जिसे तिहाड़ नहीं दे रहा है। इसके लिए विनय के वकील हाईकोर्ट भी जाएंगे। इसके अलावा विनय ने जेल में कुछ स्केच भी बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya convict vinay sharma wrote 19 pages notebook name darinda send with mercy plea to president
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

दोषियों के वकील एपी सिंह ने इस दौरान तिहाड़ पर ये आरोप भी लगाया कि विनय को धीमा जहर भी दिया गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन अब तिहाड़ उन्हें चिकित्सा रिपोर्ट नहीं दे रहा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें शुक्रवार रात को तिहाड़ से कुछ दस्तावेज मिले हैं लेकिन विनय की निजी डायरी और चिकित्सा रिपोर्ट नहीं मिला है।

विज्ञापन
nirbhaya convict vinay sharma wrote 19 pages notebook name darinda send with mercy plea to president
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इन सभी की मांग विनय के वकील ने इसलिए की है क्योंकि वह उसकी दया याचिका राष्ट्रपति को भेजना चाहते हैं। वह दया याचिका के साथ इन सब दस्तावेजों को भी भेजेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed