फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषियों की नई तिकड़म भी फेल, कोर्ट ने दो दिन में खारिज कर दी याचिका

Sat, 25 Jan 2020 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Jan 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case sessions court disposed off convicts plea says no further direction to tihar for paper
- फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों की नई तिकड़म भी फेल हो गई और अदालत ने तिहाड़ प्रशासन को दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए आगे कोई भी निर्देश देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने इस याचिका को भी खारिज कर दिया है। 



अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार जैन ने शनिवार को इस केस की सुनवाई करते हुए कहा कि दोषियों के वकील तिहाड़ प्रशासन से जरूरी कागजात की फोटो, नोटबुक और पेंटिंग या स्केच ले सकते हैं। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि जेल प्रशासन के पास जो भी जरूरी दस्तावेज थे पहले ही दोषियों को उपलब्ध करा चुकी है।

विनय ने लिखी 19 पन्नों की नोटबुक, नाम है 'दरिंदा'
गौरतलब है कि शनिवार को जेल प्रशासन के अधिकारी अपने साथ कुछ दस्तावेज, करीब 10 पेंटिंग और स्केच जो विनय कुमार शर्मा ने बनाए थे और उसके द्वारा लिखी 19 पन्नों की नोटबुक ले आए थे, जिसका नाम 'दरिंदा' है। प्रशासन ने अदालत को बताया कि अगर वो निर्देश करें तो वो सभी कुछ दोषियों को दिया जा सकता है।

Nirbhaya Case sessions court disposed off convicts plea says no further direction to tihar for paper

इस पर अदालत ने कहा कि अब दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए किसी अन्य आदेश की जरूरत नहीं  है। हालांकि अदालत ने तिहाड़ के अधिकारियों को कहा कि दोषियों के वकील को कोर्ट रूम में ही विनय की पेंटिंग की कॉपी और उसके नोटबुक 'दरिंदा' की कॉपी सौंपें। फिर जज ने कहा कि यह याचिका यहीं खारिज की जाती है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि दोषियों को 1 फरवरी सुबह 6 बजे फांसी होगी। शनिवार को सुनवाई के दौरान तिहाड़ के वकील ने कहा कि जेल ने सभी दस्तावेज जो दोषियों के वकील ने मांगे थे दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह दोषियों की केस को देर करने की रणनीति है। साथ ही ये भी बताया कि उनके पास उपरोक्त दस्तावेजों, पेंटिंग व नोटबुक के अलावा 170 पेज की कोई डायरी नहीं है।

दोषियों के वकील एपी सिंह ने इस दौरान तिहाड़ पर ये आरोप भी लगाया कि विनय को धीमा जहर भी दिया गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन अब तिहाड़ उन्हें चिकित्सा रिपोर्ट नहीं दे रहा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें शुक्रवार रात को तिहाड़ से कुछ दस्तावेज मिले हैं लेकिन विनय की निजी डायरी और चिकित्सा रिपोर्ट नहीं मिला है।

Nirbhaya Case sessions court disposed off convicts plea says no further direction to tihar for paper
- फोटो : सोशल मीडिया

वकील एपी सिंह ने कहा कि तिहाड़ प्रशासन कह रहा है कि उनके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है। विनय को धीमा जहर दिया गया। उसने कई पेंटिंग बनाई और हम इस बारे में राष्ट्रपति को बताना चाहते हैं। उन पेंटिंग से विनय ने कितने पैसे कमाए यह बताए जाने की जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मंडोली जेल में दूसरे दोषी पवन का सिर भी फूट गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी हमें नहीं दी गई। 

वकील एपी सिंह ने कहा कि दोषी अक्षय कुमार सिंह की स्वास्थ्य रिपोर्ट भी उन्हें नहीं मिली है। उसकी भी क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका फाइल करनी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed