{"_id":"5df4b20b8ebc3e87e915c8ec","slug":"nirbhaya-case-sixth-convict-after-seven-years-what-is-he-doing-latest-update-tihar-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सात साल बाद कहां है निर्भया के साथ सबसे ज्यादा क्रूरता करने वाला छठा दोषी, कैसे काट रहा है जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल बाद कहां है निर्भया के साथ सबसे ज्यादा क्रूरता करने वाला छठा दोषी, कैसे काट रहा है जिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 14 Dec 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
निर्भया का नाबालिग दोषी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सात साल पहले दिल्ली की सड़कों पर चलती बस में निर्भया के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले छह दरिंदों में एक नाबालिग भी शामिल था। आज इतने वर्षों बाद जब निर्भया के दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज हो गई है, तो सबकी नजरें उन चार हत्यारों पर टिकी हुई हैं, जो तिहाड़ में बंद हैं और अपनी जिंदगी के आखिरी दिन गिन रहे हैं। ऐसे में शायद ही किसी को निर्भया के उस छठे गुनहगार की याद है, जो इस वक्त अपने साथियों की मौत को सामने देखकर सिहर रहा होगा।
2 of 7
निर्भया का नाबालिग दोषी
निर्भया का यह छठा आरोपी 16 दिसंबर, 2012 की उस काली रात के कुछ महीने बाद ही 18 साल का हो जाता, लेकिन कानूनी रूप से घटना के वक्त नाबालिग होने के कारण कोर्ट ने मौजूदा कानून के आधार पर उसे सजा देने की बजाए सुधार गृह में भेजने का फैसला सुनाया था।
3 of 7
निर्भया का नाबालिग दोषी
देश की जनता ने पत्थर दिल से कोर्ट के इस फैसले को स्वीकार किया था। इसी घटना के बाद नाबालिगों की उम्र 18 से घटाकर 16 कर दी गई। निर्भया के छह दोषियों में से यह एकमात्र ऐसा शख्स है जिसका चेहरा आजतक देश की जनता से छुपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
निर्भया के लिए इंसाफ की मांग करते लोग
निर्भया के साथ हुई दरिंदगी में शामिल यह तत्कालीन नाबालिग अब 24 साल का हो चुका है। कुछ सालों तक बाल सुधार गृह में रहने के बाद उसे दिसंबर 2016 में मुक्त कर दिया गया। फिलहाल वह दक्षिण भारत के किसी राज्य में कुक का काम कर रहा है। उसने दिल्ली में प्रेक्षणगृह में खाना पकाने का काम सीखा था। एक एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि उसने अपना नया नाम रख लिया है।
विज्ञापन
5 of 7
निर्भया के लिए इंसाफ की मांग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि उसकी असली पहचान और पुरानी जिंदगी की असलियत को छिपाने के लिए उसे दिल्ली एनसीआर से बहुत दूर भेज दिया गया है, जिससे लोग उसका पता न लगा सकें और वह एक नई जिंदगी शुरू कर सके। जहां वह काम करता है वहां भी लोगों को उसके वास्तविक नाम के बारे में नहीं पता और न ही कोई उसकी पिछली जिंदगी से अवगत है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।