Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Indian Railways: Two pairs of special trains to run for Kartik Mela

भारतीय रेल: कार्तिक मेले के लिए चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुरादाबाद-गाजियाबाद और दिल्ली-हरिद्वार के बीच

Tue, 24 Nov 2026 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 01:49 AM IST
सार

गढ़मुक्तेश्वर, कांकाठेर, राजघाट और बलावली स्टेशनों पर कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। बुलंदशहर-तिलक ब्रिज मेमू ट्रेन का विस्तार भी गढ़मुक्तेश्वर तक किया गया है।

विज्ञापन
Indian Railways: Two pairs of special trains to run for Kartik Mela
demo - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे मुरादाबाद-गाजियाबाद और दिल्ली-हरिद्वार के बीच दो जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा गढ़मुक्तेश्वर, कांकाठेर, राजघाट और बलावली स्टेशनों पर कई ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। बुलंदशहर-तिलक ब्रिज मेमू ट्रेन का विस्तार भी गढ़मुक्तेश्वर तक किया गया है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, मुरादाबाद-गाजियाबाद-मुरादाबाद मेला स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर को दोनों दिशाओं में संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04301 मुरादाबाद से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर अमरोहा, गजरौला, कांकाठेर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और पिलखुवा होते हुए शाम 3:35 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04302 शाम 4:20 बजे गाजियाबाद से चलकर रात 7:20 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली-हरिद्वार-दिल्ली के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04303 दिल्ली जंक्शन से रात 10:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी और रुड़की में होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 04304 हरिद्वार से शाम 3:25 बजे चलकर रात 8:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 और 25 नवंबर को दोनों दिशाओं में चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर में 20 और कांकाठेर में 26 ट्रेनों का ठहराव
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर 25 नवंबर तक 20 ट्रेनों को दो-दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। कांकाठेर स्टेशन पर भी 26 ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। यह सुविधा 25 नवंबर तक रहेगी। राजघाट स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14313 को 24 नवंबर को सुबह 11:34 से 11:36 बजे तक और ट्रेन संख्या 14320 को 25 नवंबर को दोपहर 2:10 से 2:12 बजे तक रोका जाएगा। वहीं, बलावली स्टेशन पर 23 से 25 नवंबर तक तीन जोड़ी ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव मिलेगा।

मेमू ट्रेन का गढ़मुक्तेश्वर तक विस्तार
रेलवे ने ट्रेन संख्या 64567/64568 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज मेमू का विस्तार भी किया है। अब यह ट्रेन हापुड़ से आगे गढ़मुक्तेश्वर तक जाएगी। ट्रेन संख्या 64568 को 23 नवंबर को हापुड़ से रात 8:48 बजे रवाना किया जाएगा, जो रात 10 बजे गढ़मुक्तेश्वर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 64567 को 24 नवंबर को सुबह 5:25 बजे गढ़मुक्तेश्वर से चलाया जाएगा। यह सुबह 6:35 बजे हापुड़ पहुंचेगी। रेलवे के इन इंतजामों से मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

चार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई
यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली और पटना-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इनके विस्तार से बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली स्पेशल अब 25 से 29 नवंबर तक तीन फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02310 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल का संचालन 23 से 30 नवंबर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन इस अवधि में चार फेरे लगाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 03293 पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 23 से शुरू हुई है जो 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इस दौरान इसके आठ फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 03294 आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन स्पेशल 30 नवंबर तक संचालित होगी। यह कुल नौ फेरे लगाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed