Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: BJP to observe Constitution Pride Day on the 26th

दिल्ली: भाजपा 26 को मनाएगी संविधान गौरव दिवस, गृह मंत्री शाह होंगे समारोह में मुख्य वक्ता, सीएम रेखा भी रहेंगी

Tue, 24 Nov 2026 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 06:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी। समारोह में दिल्ली के सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्रोफेसर, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Delhi: BJP to observe Constitution Pride Day on the 26th
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा 26 नवंबर को सिविक सेंटर में संविधान गौरव दिवस समारोह आयोजित करेगी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता होंगे। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी। समारोह में दिल्ली के सांसदों के अलावा बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्रोफेसर, शिक्षक और विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संविधान महज एक पुस्तक नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और आकांक्षाओं का दस्तावेज है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मल्होत्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने डॉ. आंबेडकर का राजनीतिक अपमान किया और अपने स्वार्थ के अनुरूप संविधान में संशोधन किए। उन्होंने 1975 के आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और बड़ी संख्या में लोगों को जेल में डाला गया। शाहबानो मामले को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की मूल भावना के विपरीत निर्णय लेने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed