फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया केस: दोषी अक्षय की पत्नी की नई चाल, तलाक की पहली ही सुनवाई में नहीं पहुंची कोर्ट

Thu, 19 Mar 2020 09:25 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Mar 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case news convict Akshay wife absent in court for hearing on divorce
निर्भया का दोषी अक्षय कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

निर्भया के दोषियों की फांसी से कुछ ही दिन पहले दोषी अक्षय ठाकुर की पत्नी ने तलाक तो मांग लिया, लेकिन इस मामले की सुनवाई के पहले ही दिन अदालत नहीं पहुंची। गुरुवार को बिहार के औरंगाबाद की अदालत में अक्षय की पत्नी पुनीता देवी द्वारा लगाई गई तलाक की अर्जी पर सुनवाई होनी थी, जिसके लिए वह कोर्ट नहीं आई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख निर्धारित की है। 

nirbhaya case news convict Akshay wife absent in court for hearing on divorce
निर्भया के दोषी अक्षय और विनय - फोटो : अमर उजाला

दोषियों की फांसी से तीन दिन पहले अक्षय की पत्नी ने तलाक की अर्जी दायर की थी। उसका कहना है कि वह किसी दुष्कर्म के दोषी की विधवा बनकर नहीं रहना चाहती। चौथा डेथ वारंट खारिज करवाने के इरादे से दोषी अक्षय की पत्नी की ओर से दायर की गई तलाक की याचिका इस मामले में अदालत को एक बार फिर अपना फैसला कानूनी रूप बदलने के लिए बाध्य कर सकती है। 

nirbhaya case news convict Akshay wife absent in court for hearing on divorce
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला

इस पर सुनवाई के लिए अक्षय का औरंगाबाद कोर्ट पहुंचना भी कानूनी रूप से जरूरी है। ऐसे में निर्भया के दोषियों की फांसी को टालने के लिए अक्षय के तलाक का मुद्दा कानूनी विकल्पों में सबसे मजबूत कड़ी साबित हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case news convict Akshay wife absent in court for hearing on divorce
दोषियों के वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में अक्षय के वकील एपी सिंह ने बताया कि दोषियों को उसी स्थिति में फांसी पर लटकाया जा सकता है, जब उनके खिलाफ कोई याचिका लंबित ना हो। उन्होंने कहा कि जब अक्षय को फांसी देने के लिए अदालत ने डेथ वारंट जारी किया है तो उसकी पत्नी अपने अधिकारों के तहत किसी भी हालत में विधवा नहीं होना चाहती। इसलिए उसने अक्षय से तलाक लेने के लिए बिहार के औरंगाबाद की जिला अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन
nirbhaya case news convict Akshay wife absent in court for hearing on divorce
निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह - फोटो : एएनआई

उन्होंने कहा कि चूंकि अक्षय की पत्नी के अपने मानवीय अधिकार हैं और वह अपने पति के मरने के बाद खुद पर विधवा होने की मुहर नहीं लगवाना चाहती। इसलिए उसने अक्षय से तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed