फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: दरिंदों ने सबूत मिटाने के लिए बस में किया था ये काम, गीली सीट देख पुलिस को गहराया था शक

Fri, 20 Mar 2020 06:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 Mar 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news convicts washed bus with detergent to clear the proof of brutality
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
फांसी के सजा पाए निर्भया के गुनहगार आखिरकार सात साल, तीन महीने और तीन दिन बाद अपने अंजाम पर पहुंच गए। निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार तड़के 5:30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया। पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की ओर से फांसी टलवाने के लिए दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी, जिसके बाद दोषियों के वकील ने फांसी की सजा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जिसे शीर्ष अदालत ने भी खारिज कर दिया। सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया।
nirbhaya case delhi latest news convicts washed bus with detergent to clear the proof of brutality
इसी बस में हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप केस में दोषियों ने सबूत खत्म करने की भरसक कोशिश की थी। बस के ड्राइवर रामसिंह ने डिटर्जेंट से बस को साफ कर दिया था। आरोपियों का सुराग मिलने के बाद जब पुलिस टीम आरके पुरम पहुंची तो बस की चमक और गीली सीट देखकर पुलिस का शक गहरा गया।


 
nirbhaya case delhi latest news convicts washed bus with detergent to clear the proof of brutality
Nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ऐसे सबूत जुटाए जिसे आरोपी मिटा नहीं पाए थे। जिसमें खून के धब्बे, फटे हुए सीट कवर और अन्य निशान शामिल थे। उसके बाद पुलिस ने बस ड्राइवर रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news convicts washed bus with detergent to clear the proof of brutality
निर्भया के दोषी - फोटो : अमर उजाला
16 दिसंबर की रात निर्भया अपने दोस्त के साथ साकेत स्थित सलेक्ट सिटी मॉल से फिल्म देखने के बाद रात 9 बजे मुनिरका पहुंचीं। जहां से वह दोषियों की बस में द्वारका जाने के लिए सवार हुई। सभी आरोपी रविदास कैंप आरके पुरम में पार्टी करके बस लेकर निकले थे। 
विज्ञापन
nirbhaya case delhi latest news convicts washed bus with detergent to clear the proof of brutality
इसी बस में हुई थी हैवानियत - फोटो : अमर उजाला
उस समय सभी नशे में थे। सवा नौ बजे आईआईटी होते हुए मुनिरका बस स्टैंड पहुंचने पर दोषियों ने दोनों को देखकर उन्हें द्वारका छोड़ने के बहाने बस में बैठा लिया। इसके बाद दरिंदगी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed