फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा सुसाइड मामला: गुरु ने दिल खोलकर अपनी शिष्या के बारे में बताई बातें, कही मोदी से मिलने की बात

Sat, 24 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Mar 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
ninth class girl suicide: birju maharaj talked about his student in a press conference
class 9 - फोटो : अमर उजाला

मुझे दुख है कि नृत्यकला में बेहद अच्छी समझ रखने वाली नृत्यांगना को हमने खो दिया है। मुझे यह भी एहसास है कि अगर बच्ची ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया है तो वह कितनी ज्यादा परेशानी में होगी। वह भविष्य में एक बेहतरीन डांसर बनकर उभरने वाली थी। हमें उन कारणों के बारे में जानना है कि उस बच्ची ने इतना बड़ा कदम किसके मजबूर करने पर उठाया या किससे परेशान होकर उठाया। एहल्कॉन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए पद्म विभूषण कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज ने यह बात कही।

ninth class girl suicide: birju maharaj talked about his student in a press conference
class 9 - फोटो : vivek nigam

बिरजू महाराज ने कहा कि अगर स्कूल के टीचर आरोपी नहीं हैं तो वे पीड़ित परिवार से आकर क्यों नहीं मिले। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की साथ ही कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपना दुख व्यक्त करेंगे।

ninth class girl suicide: birju maharaj talked about his student in a press conference
class 9 - फोटो : vivek nigam

दिल्ली के मयूर विहार स्थित एहल्कॉन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के मंगलवार को खुदकुशी करने के मामले में स्कूल प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण पंडित बिरजू महाराज ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर बुलाई गई प्रेसवार्ता में प्रशासन की कार्रवाई पर दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ninth class girl suicide: birju maharaj talked about his student in a press conference
class 9 - फोटो : vivek nigam

बिरजू महाराज ने कहा कि बच्ची की मौत से जहां सभी लोगों में दुख की स्थिति है, वहीं बच्ची की मौत के जिम्मेदार आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  उन्होंने कहा कि छात्रा के पिता राघव भी उनके शिष्य रह चुके हैं, जो वर्तमान एक बेहतर गुरु हैं। उन्होंने मामले की हकीकत तक पहुंचने के लिए स्कूल प्रशासन से जांच में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
ninth class girl suicide: birju maharaj talked about his student in a press conference
class 9 - फोटो : vivek nigam

मेरी गोदी में खेली थी 
बिरजू महारज ने छात्रा को याद करते हुए कहा कि वह एक बहुत ही होनहार, कोमल और सौम्य स्वाभाव की बच्ची थी। वह मेरे सामने ही पैदा हुई थी। उसके पिता का हमारे घर आनाजाना था, इसलिए वह भी हमारे घर आती थी और मैंने उसे अपनी गोद में भी खिलाया था। बिरजू महाराज इस बीच भावुक हो गए और बोले मुझे दुनियादारी की ज्यादा समझ नहीं है, हमारी दुनिया सिर्फ कथक तक ही सीमित है, लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि उसकी मौत के बारे में हमें हर हाल में जानना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed