फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निहाल विहार ट्रिपल मर्डर केसः हथौड़े से की गई मासूम बच्चों और मां की हत्या, सिर व चेहरे पर किए गए वार

Sun, 19 Jul 2020 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Jul 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Nihal Vihar Triple Murder Case: children and mother murdered by hammer
मृतक प्रीति उसका बेटा वीर और बेटी सृष्टि - फोटो : amar ujala

बाहरी दिल्ली में निहाल विहार इलाके के शिवराम पार्क में रविवार सुबह एक घर में प्रीति (28), उसके बेटे वीर (9) और बेटी सृष्टि (5) के शव पड़े मिले। प्रीति का पति फरार है। पुलिस आशंका जता रही है कि उसने घरेलू कलह की वजह से वारदात की है। घटनास्थल पर खून से सना एक हथौड़ा मिला है। पुलिस आशंका जता रही है कि प्रीति और बच्चों को सिर व चेहरे पर हथौड़े से वार कर मौत के घाट उतारा गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है।

Nihal Vihar Triple Murder Case: children and mother murdered by hammer
सृष्टि और वीर - फोटो : amar ujala

पुलिस के मुताबिक, नवंबर 2009 में प्रीति की शादी सुल्तानपुरी निवासी गगन कुमार (36) से हुई थी। इनके दो बच्चे वीर और सृष्टि थे। गगन का मार्बल लगाने का काम था। परिवार किराए के मकान में शिवराम पार्क में रहता था। प्रीति के भाई पारस ने बताया कि गगन को शराब पीने की लत थी। अक्सर वह शराब पीकर प्रीति को पीटता था। बच्चे विरोध करते तो उनको भी मारता था। 

Nihal Vihar Triple Murder Case: children and mother murdered by hammer
प्रीति - फोटो : amar ujala

प्रीति का मायका भी शिवराम पार्क का ही है। शनिवार रात करीब 10 बजे प्रीति की माता-पिता से बात हुई थी। इसके बाद रविवार सुबह परिजनों ने प्रीति को कॉल किया तो उसका फोन नहीं उठा। इस पर सुबह करीब 11 बजे प्रीति के पिता रामचंद गुप्ता उसके मकान पर पहुंचे। घर का दरवाजा बाहर से खुला था। अंदर बेड पर प्रीति और उसके दोनों बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े थे। रामचंद ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nihal Vihar Triple Murder Case: children and mother murdered by hammer
प्रीति और उसका बेटा वीर - फोटो : amar ujala

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान पुलिस को प्रीति और बच्चों के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। सभी को सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। कमरे से पुलिस को खून से सना एक हथौड़ा मिला है। आशंका है कि वारदात इसी से की गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रीति और गगन का रविवार सुबह झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
Nihal Vihar Triple Murder Case: children and mother murdered by hammer
प्रीति और उसकी बेटी सृष्टि - फोटो : amar ujala

गगन को ही कातिल बता रहे प्रीति के परिजन
प्रीति के माता-पिता और भाई का रोते-रोते बुरा हाल है। मां कमलेश देवी रोते हुए बस यही कहे जा रही थी कि बच्चों को मारते हुए हत्यारे का कलेजा भी नहीं कांपा। उसने बहुत ही बेरहमी से उनकी हत्या की। भाई पारस ने बताया कि गगन का परिवार सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। शादी के बाद गगन परिवार को छोड़ शिवराम पार्क में ही किराए के मकान में शिफ्ट हो गया था। प्रीति पति को शराब पीने से रोकती थी तो वह झगड़ा करता था। कई बार उसने बच्चों के सामने ही प्रीति को पीटा। बच्चे अपनी मां को बचाते तो वह उनको भी मारता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed