{"_id":"6a9d26dfbd016360ed0203ed","slug":"delhi-building-has-collapsed-near-satya-niketan-in-south-west-delhi-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गिरी इमारत: राजधानी के सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में गिरी इमारत: राजधानी के सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढही, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Sun, 06 Sep 2026 02:10 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:10 PM IST
सार
दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत जमींदोज हो गई। कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Delhi building collapsed
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढहने की घटना सामने आई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे इस हादसे की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को करीब डेढ़ बजे 'घर ढहने' की कॉल मिली थी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को करीब डेढ़ बजे 'घर ढहने' की कॉल मिली थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। हालात देखकर मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की बात की गई। इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों का हॉस्टल चलाया जा रहा था। पुलिस व दमकल के अलावा डीडीएमए व एनडीआरएफ को खबर दे दी गई है। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है। बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरण मंगाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन